
अपनी जान देने के लिए लोग चलकर आते हैं यहां, आत्महत्या के लिए है मशहूर ये जगहें
नई दिल्ली। इंसान की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह सामान्य है और जिंदगी का हिस्सा है। दोनों ही अपना अहम स्थान रखता है। हालांकि कभी-कभार परिस्थितियां इतनी खराब हो जाती है कि हम उनसे उभर नहीं पाते हैं और बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। यानि कि जिंदगी की जंग में हारकर इंसान आत्महत्या कर लेता है।
आत्महत्या या सुसाइड करने के लिए कभी किसी खास जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। इंसान चाहें तो अपने घर पर ही अपनी जान दे सकता है लेकिन बावजूद इसके कुछ ऐसी जगहें हैं जिसे खासकर सुसाइड प्वाइंट के लिए जाना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुसाइड करने के लिए मशहूर है।
कैलिफोर्निया में बनें लगभग 1500 फीट लंबे इस पुल से आये दिन कई लोग आत्महत्याएं करते हैं। सन 1913 में इस पुल को बनाया गया था। आंकड़ों के हिसाब से अब तक करीब 150 से अधिक लोगों ने इस पुल से कूदकर अपनी जान दे दी है। ऐसा कहा जाता है कि इस पुल से हर साल लगभग 10 लोग सुसाइड करते हैं।
ईस्ट ससेक्स काउंटी में ईस्टबोर्न टाउन में स्थित इस सुसाइड प्वाइंट से साल में कम से कम बीस लोग कूदकर अपनी जान गवां देते हैं। यहां सुसाइड करने का दौर भी काफी पुराना है। कहा जाता है कि 1600 से यहां आत्महत्या करने का दौर बना हुआ है।
जापान के ओशिमा में स्थित यह सुसाइड प्वाइंट भी कम मशहूर नहीं है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि साल 1933 में कुल 944 लोगों ने यहां अपनी जान दे दी। माउंट मिहारा के धधकते हुए ज्वालामुखी में कूदकर लोग अपने आपको खत्म कर देते हैं।
सैन फ़्रांसिस्को में स्थित इस पुल से कूदकर कई लोगों ने आत्महत्या कर ली। यहां से अब तक 1600 व्यक्तियों ने कूदकर अपनी जान गवां दी।
सुसाइड प्वाइंट की लिस्ट में नियाग्रा फाल्स का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पर्यटन स्थल होने के साथ यह जगह सुसाइड के लिए भी मशहूर है। अमरीका में स्थित इस जगह से साल 1856 से 1995 के बीच करीब 2,780 लोगों ने अपनी जान दे दी थी। खासकर मेमोरियल डे पर लोग ऐसा करते हैं।
Published on:
29 Jun 2018 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
