अजब गजब

बेटा हो गया था पांच साल पहले शहीद, कब्र पर जाकर बूढ़े मां-बाप ने देखा ऐसा नजारा जिस पर यकीन करना था मुश्किल

तपती धूप में बाकी कब्रों पर घास पीली पड़ चुकी थी, लेकिन उनके बेटे की कब्र पर हरी-भरी घास थी। यह दृश्य वाकई में चौंकाने वाला था।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 3:12 PM IST
शहीद जवान जोसफ विलासेनर
बेटा हो गया था पांच साल पहले शहीद, कब्र पर जाकर बूढ़े मां-बाप ने देखा ऐसा नजारा जिस पर यकीन करना था मुश्किल

नई दिल्ली। पांच साल पहले बेटे की मौत हो चुकी थी। माता-पिता अकसर उसकी कब्र पर जाया करते थे। एक दिन भीषण गर्मी में कब्रिस्तान में जाकर उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें काफी हैरानी हुई।तपती धूप में बाकी कब्रों पर घास पीली पड़ चुकी थी, लेकिन उनके बेटे की कब्र परहरी-भरी घास थी। यह दृश्य वाकई में चौंकाने वाला था।

बता दें, अमरीकी एयरफोर्स के शहीद जवान जोसफ विलासेनर की मौत आज से पांच साल पहले हो गई। उन्होंने 16 साल एयरफोर्स में काम किया। बेटे की मौत के बाद उसके माता-पिता उसकी कब्र पर जाकर वक्त बिताते थे। जब भी वे वहां जाते उन्हें जोसेफ का कब्र बाकी कब्रों के मुकाबले साफ-सुथरा व हरा-भरा दिखता था। उन्हें हर बार इस बात की हैरानी होती थी कि आखिर ऐसा कैसे होता है? सच्चाई का पता लगाने के लिए जोसफ के माता-पिता ने चर्च से संपर्क किया।

यहां उन्हें कुछ ऐसा पता चला जिसे सुन वे भावुक हो गए। उन्हें बताया गया कि, एक शख्स उनके बेटे की कब्र की देखभाल करता है। उस व्यक्ति का नाम जेक है और वह 86 वर्ष का एक बुजुर्ग है। जेक रोज जोसफ की कब्र पर पानी डालता है और उसके कब्र की अच्छे से देखभाल करता है। इस बात का पता चलने पर जोसफ के पेरेंट्स ने जेक से इसका कारण जानना चाहा। इस पर जेक ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिससे वे और भी ज्यादा भावुक हो गए।

जेक ने उन्हें बताया कि, साल 2014 में 65 साल की उम्र में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जेक को अपनी बीवी से बेहद प्यार था जिसके चलते मौत के बाद हर दिन वह अपनी बीवी की कब्र पर गुलाब रखने और कब्र पर पानी डालने आता था। एक दिन उन्हें पास के एक कब्र पर एक महिला रोती हुई दिखी।

महिला को जोर-जोर से रोता हुआ देखकर जेक ने उनके पास जाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की। यह मुलाकात बातचीत में बदली तो जेक को पता लगा कि उस महिला का नाम मीशा है। वह जोसफ की विधवा पत्नी थी।

मीशा ने जेक से कहा कि जोसफ ने देश की सेवा में 16 साल दिए हैं। मीशा की यह बात जेक के दिल तक पहुंची। इसके बाद जेक ने अपनी पत्नी की कब्र के साथ-साथ जोसफ की कब्र पर भी पानी डालना शुरू कर दिया।

जेक ने जोसफ के माता-पिता से कहा कि, जिसने हमारे देश के लिए 16 साल दिए हों, उसके लिए इतना करना तो बनता है। ये सुनकर जोसफ के पेंरेंट्स खुद को रोने से नहीं रोक पाए। जोसेफ की यह बात वाकई में दिल को झकझोर कर रख देने वाली थी।

Updated on:
17 Jul 2018, 3:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते