अजब गजब

इस लड़की ने शादी के लिए रखी एेसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश

एटलांटा कश्यप एक एस्ट्रोलॉजर व नुमेरोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने 2012 में महाविनाश की खबर के बारे में भविष्यवाणी की थी।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 11:18 AM IST
omg
इस लड़की ने शादी के लिए रखी एेसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: अपनी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में आईं एस्ट्रोलॉजर व नुमेरोलॉजिस्ट एटलांटा कश्यप इन दिनों अपनी शादी के लिए अजीबोगरीब डिमांड की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, बीते कई दिनों से उन्हें लगातार शादी के आॅफर आ रहे हैं। वह इस आॅफर्स से परेशान हो चुकी हैं। अब बताया जा रहा है कि वह शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक डिमांड की है, जो किसी के भी होश उड़ा दे।

शायद ही कोई पूरी कर पाए एटलांटा की ये डिमांड


दरअसल, एटलांटा ने शादी के ऑफर देने वालों के लिए अजीबोगरीब शर्तें रख दी हैं, जो शायद ही कोई पूरी कर पाए। उनकी पहली डिमांड है कि जो भी शादी करेगा वो उन्हें 700 करोड़ देगा। दूसरी ये कि 7 शहर के 7 स्कूलों की जिम्मेदारी लेनी होगा। इसके अलावा सात महादेशों में सात महीने के अंदर सात अलग—अलग कल्चर के रीति—रिवाज से शादी करनी होगी।

काफी दिनों से आ रहे शादी के आॅफर

एटलांटा का कहना है कि काफी दिनों से उन्हें शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं। इनमें से तीन लोग काफी पीछे पड़े हैं। इन लोगों के सामने उन्होंने ये डिमांड रख दी है। अब देखना ये है कि कौन इन मांगों को पूरी करता है आैर कौन उनका हमसफर बनता है।

महाविनाश से लेकर सलमान-संजय दत्त के लिए कर चुकी हैं भविष्यवाणी


बता दें, एटलांटा कश्यप एक एस्ट्रोलॉजर व नुमेरोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने 2012 में महाविनाश की खबर के बारे में भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा सलमान खान के जेल से रिहा होने, संजय दत्त के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा भी वह कइर् सेलेब्स के बारे में भविष्यवाणी कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। यहां तक की वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनका पहनावा किसी साधवी के तरह है वह गले में लंबी-लंबी माला पहनती हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते