अजब गजब

यूपी के इस इलाके में तीन सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म, लोग मान रहे हैं देवी का अवतार

Baby with three heads : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में महिला ने तीन सिर वाली बच्ची को जन्म दिया डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है
less than 1 minute read
Aug 02, 2019
baby born

नई दिल्ली। पौराणिक सीरियल में तो आपने बहुत से देवी-देवताओं के तीन मुख देखे होंगे। मगर क्या आपने इसे हकीकत में देखा है। दरअसल उत्तर प्रदेश के एटा में एक बच्ची तीन सिर के साथ जन्मी है। इसे देख जहां माता-पिता हैरान हैं। वहीं इलाके के लोग बच्ची को देवी का स्वरूप मान रहे हैं।

मामला एटा के पिलुआ कस्बे का है। जहां सुंती नामक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया है। बताया जाता है कि महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसका पति उमेश उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां महिला की सामान्य डिलीवरी हुई। मगर उन्होंने तीन सिर वाली बच्ची को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया।

घटना की खबर इलाके में फैलते ही बच्ची को दूर-दूर से लोग देखने आने लगे। कई लोगों का मानना है कि सावन में बच्ची पैदा हुई है। ऐसे में ये देवी का अवतार है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की ऐसी संरचना मां के गर्भ में रहते हुए चौथे महीने में ही बन गई थी। अगर महिला उस वक्त अल्ट्रासाउंड करातीं तो इस परेशानी से बचा जा सकता है। बच्चे के सिर के जुड़े होने का कारण अब सीटी स्कैन के जरिए ही लग सकेगा। इसलिए नवजात को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

Updated on:
02 Aug 2019 02:06 pm
Published on:
02 Aug 2019 02:05 pm