
नई दिल्ली। व्यक्ति की मौत के तुरंत बाद ही उसकी बॉडी ( dead body ) सड़ने लगती है। उसके शरीर से तेज दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में शरीर से खून निकलना तो संभव ही नहीं है। मगर कुदरत के इस करिश्मे को अर्जेटीना की एक घटना ने चुनौती दी है। दरअसल वहां के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी लड़की की लाश खोजी है, जिसकी मौत करीब 500 साल पहले हो चुकी थी। मगर हैरानी की बात यह है कि उसके शरीर से तब भी खून निकल रहा था।
यह खुलासा वैज्ञानिकों ने साल 1999 में किया था। उन्होंने अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लड़की का शव निकाला था। वैज्ञानिकों के मुताबिक लड़की का शव उस जगह 500 सालों से दफन था। इसके बावजूद जब उन्होंने लाश को निकाला तब उसके शरीर में ताजा खून पाया गया। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो यह थी कि लड़की का शव बिल्कुल भी खराब नहीं हुआ था। उसके बाल और त्वचा बिल्कुल सामान्य थी।
खोज में पाया गया कि लड़की के खून में टीबी के बैक्टीरिया हैं। मगर सोचने वाली बात यह है कि मौत के इतने सालों बाद तक बैक्टीरिया जीवित कैसे रहें। वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने के लिए आज तक उस लड़की के खून की जांच कर रहे हैं। इससे टीबी की बीमारी से निपटने का हल मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि लड़की के शव के साथ सोने-चांदी के खूब सारे आभूषण और कीमती कपड़े भी मिले थे।
Updated on:
29 Jul 2019 01:28 pm
Published on:
29 Jul 2019 01:28 pm
