अजब गजब

हेयर ट्रीटमेंट के बाद छात्रा के शरीर में होने लगा एेसा बदलाव, ‘उस’ डर की वजह से उठाया खौफनाक कदम

बाल झड़ने की समस्‍या से दुखी होकर मैसूर की एक छात्रा ने नदी में छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 12:26 PM IST
omg
हेयर ट्रीटमेंट के बाद छात्रा के शरीर में होने लगा एेसा बदलाव, 'उस' डर की वजह से उठाया खौफनाक कदम

नई दिल्ली: मैसूर में एक छात्रा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि छात्रा ने मैसूर के ही एक पार्लर से हेयर ट्रीटमेंट लेकर बाल सीधे करवाए थे। इसके बाद उसके बाल लगातार झड़ रहे थे। बाल झड़ने की समस्‍या से दुखी होकर मैसूर की एक छात्रा ने नदी में छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुल‍िस ने बताया क‍ि मृतक छात्रा के माता-प‍िता ने पार्लर के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच चल रही है।

छात्रा को था इस बात का डर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा का नाम नेहा गंगमा है और वह बीबीए की स्टूडेंट थी। वह अपने मां—बाप की एकलौती बेटी थी। नेहा ने कुछ समय पहले ही अपना हेयर स्‍टाइल चेंज करवाया था। इसके लिए वह एक पार्लर में गई थी। हेयर स्‍टाइल चेंज करने के बाद से उसके बाल लगातार झड़ रहे थे और उसे डर था कि एक दिन वह गंजी हो जाएगी। छात्रा की मां की मानें तो नेहा ने फोन करके उन्हें बताया था कि उसके बाल लगातार कम होते जा रहे हैं। वह हर बार फोन करके यही कहती थी कि वह गंजी हो जाएगी। इसी वजह से उसने कॉलेज जाना भी कम कर दिया था।

28 अगस्‍त से लापता थी नेहा


मां के अनुसार, हेयर स्टाइल चेंज कराने के बाद से नेहा की स्किन में ऐलर्जी भी हो गई थी। वह परेशान थी क‍ि उसके दोस्‍त जब इसके बारे में उससे पूछेंगे, तो वह उन्‍हें क्‍या जवाब देगी। मां के मुताबिक वह इस समस्‍या की वजह से कॉलेज भी नहीं जाना चाहती थी। बता दें, नेहा अपने पीजी से 28 अगस्‍त से लापता थी। उस द‍िन वह अपने पीजी से कॉलेज के ल‍िए न‍िकली मगर वहांं नहीं पहुंची। जब वह पीजी वापस नहीं लौटी, तो उसके घर में इस बात की जानकरी दी गई।

चार दिन बाद नदी के पास मिला शव

परिजनों ने बेटी के गुमशुदा होने की र‍िपोर्ट मैसूर के जयलक्ष्‍मीपुरम पुल‍िस थाने में दर्ज कराई। पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। 1 सितंबर को पुलिस को नेहा का शव लक्ष्मण तीर्थ नदी के पास म‍िला।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते