26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे लेटकर कराह रहा था युवक, 108 से जवाब आया- खराब पड़ी है, फिर टूट गईं सांसें

युवक द्वारा जहर का सेवन करने की जताई जा रही आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया शव, संजीवनी की सेवा नहीं मिलने से आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Sep 2018, 7:08 PM IST

Young man dead body

Young man dead body

बासेन. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थानांतर्गत ग्राम लदकुंड में रविवार की दोपहर सड़क किनारे धान के खेत के पास एक युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। प्रथमदृष्ट्या जहर सेवन की बात सामने आ रही है।

इधर मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि युवक लेटकर कराह रहा था। उन्होंने जब 108 को कॉल किया तो उधर से जवाब आया कि संजीवनी खराब पड़ी है। ऐसे में कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।


पस्ता पुलिस को रविवार की दोपहर करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि ग्राम लदकुंड स्थित चलितर के घर के पास सड़क किनारे एक युवक मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था।

इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने जहर का सेवन किया होगा। आस-पास के लोगों से पूछताछ में युवक की पहचान ग्राम उलिया निवासी बंधन नगेशिया पिता अमेरिकन 32 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


नहीं मिली संजीवनी की सुविधा
पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे गंभीर हालत में युवक को पड़ा देखकर उन्होंने संजीवनी 108 को कई बार फोन लगाया। इस दौरान उधर से जवाब आया कि संजीवनी खराब पड़ी है। यदि समय पर संजीवनी मिल जाती तो युवक की जान बच सकती थी। गौरतलब है कि जिले में संजीवनी की सुविधा से अक्सर मरीजों व उनके परिजनों को दो-चार होना पड़ता है।


2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात से वह अजीब हरकत कर रहा था। रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह घर से निकला था। वे उसकी खोजबीन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उसकी दो बेटिया 5 व 2 साल की हैं। युवक की मौत से उनके सिर से पिता का साया उठ गया। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।