अजब गजब

देवी मां की आरती शुरू होते ही मंदिर में चले आते हैं भालू, रोज करते हैं प्रतिमा की परिक्रमा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चंडी देवी का एक ऐसा मंदिर हैं, जहां इंसान ही नहीं, भालुओं का भी पूरा परिवार माता के दर्शन के लिए पहुंचता है।
2 min read
• •
Oct 14, 2018
omg
देवी मां की आरती शुरू होते ही मंदिर में चले आते हैं भालू, रोज करते हैं प्रतिमा की परिक्रमा

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चंडी देवी का एक ऐसा मंदिर हैं, जहां इंसान ही नहीं, भालुओं का भी पूरा परिवार माता के दर्शन के लिए पहुंचता है। मंदिर में रोजाना आरती होती है और भालुओं का पूरा परिवार यहां शामिल होने पहुंचता है। मंदिर में हर रोज सैकड़ों भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं, जब वे भालुओं द्वारा माता की भक्ति का यह नजारा देखते हैं तो आश्चर्य में पड़ जाते हैं।

150 साल पुराना है यह मंदिर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का यह चंडी मंदिर महासमुंद जिले के घूंचापाली गांव में स्थित है। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है। यहां पर मौजूद चंडी देवी की प्रतिमा प्राकृतिक है। बताया जाता है कि सालों से माता के मंदिर में शाम होते ही भालुओं का आना शुरू हो जाता है। हर शाम आरती के समय भालू का पूरा परिवार माता के दर्शन के लिए पहुंच जाता है। माता का प्रसाद लेता है और फिर वहां से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए जंगल में लौट जाता है। भालुओं की भक्ति देखकर यहां श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं।

माता की प्रतिमा की परिक्रमा करता है भालुआें का परिवार


भालुओं का पूरा परिवार माता की प्रतिमा की परिक्रमा भी करता है। हैरानी की बात यह है कि भालू मंदिर में किसी पालतू जानवर की तरह आते हैं और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए आराम से चले जाते हैं।

लोग कहते हैं जामवंत का परिवार


स्थानीय लोगों की मानें तो ये भालू कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। गांववाले भालुओं को जामवंत परिवार कहने लगे हैं। जानकारों की मानें तो माता के मंदिर में भालुओं का इस तरह से रोज आना हैरानी की बात है। क्योंकि आमतौर पर जंगल में भालू का किसी इंसान से सामना हो जाए तो वह हमला कर देते हैं। गांववालों के मुताबिक, चंडी माता का यह मंदिर पहले तंत्र साधना के लिए मशहूर था। यहां कई साधु-संत रहते थे। तंत्र साधना करने वालों ने पहले यह स्थान गुप्त रखा था लेकिन साल 1950-51 में इसे आम जनता के लिए खोला गया।

Updated on:
14 Oct 2018 02:06 pm
Published on:
14 Oct 2018 02:06 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते