12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्हाइट गाउन में कब्रिस्तान पहुंची दुल्हन, मंगेतर की कब्र से रचाई शादी

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत अापको भावुक कर सकती है।

2 min read
Google source verification
omg

व्हाइट गाउन में कब्रिस्तान पहुंची दुल्हन, मंगेतर की कब्र से रचाई शादी

नई दिल्ली: व्हाइट गाउन पहने दुल्हन, खेलते हुए बच्चे, आंखों में आंसू आैर चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए दुल्हन के मां-बाप। ये नजारा था अमरीका के इंडियाना के एक कब्रिस्तान का। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत अापको भावुक कर सकती है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमेरिका के इंडियाना की रहने वाली जेसिका पेजेट ने दूल्हे से नहीं, बल्कि एक कब्र से शादी की है। ये कब्र केंडल मर्फी की है, जो जेसिका के मंगेतर थे। 9 महीने पहले एक दुर्घटना में केंडल की मौत हो गई थी। इसके बाद से जेसिका अकेली रह गईं, लेकिन पहले से तय हो चुकी शादी के दिन वह दुल्हन बनी। जेसिका की शादी केंडल की कब्र के साथ करवाई गई।

मौत के कुछ देर बाद शादी के जोड़े के लिए आया फोन

जेसिका का कहना है कि केंडल की मौत के कुछ देर बाद ही जेसिका को बुटीक से फोन आया था कि उनकी शादी का जोड़ा तैयार है। वह कहती हैं, मैं तब उस मानसिक अवस्था में नहीं थी कि शादी के जोड़े के बारे में कुछ सोच पाती, लेकिन घरवाले इसके लिए काफी कुछ खर्च कर चुके थे। मैंने ये जोड़ा ले आने का फैसला किया। इसके बाद मुझे फोटोशूट और शादी का ख्याल आया।

शादी कैंसिल नहीं करने का लिया फैसला

जेसिका ने बताया कि केंडल एक बेहतरीन इंसान थे। बहुत प्यार करने वाले, दयालु। यही वजह है कि केंडल की मौत के बाद उन्होंने फैसला किया कि वो शादी रद्द नहीं करेंगी। उन्होंने शादी के डेट वाले दिन दुल्हन वाला व्हाइट गाउन पहना। ये वही गाउन था जो उन्होंने अपने लिए पसंद किया था।

कैंडल की यादों को संजोकर रखना चाहती हैं जेसिका


जेसिका ने इस खास दिन के लिए खुद अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को निमंत्रण दिया था। जेसिका कहती हैं, मैं केंडल के जाने के बावजूद इस दिन को उतनी ही शिद्दत से मनाना चाहती थी, बावजूद इसके कि वो अब शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं थे। मैं इस दिन की यादों को संजोकर रखना चाहती थी।