अजब गजब

ऑटो ड्राइवर पर आया इस विदेशी महिला का दिल, परिवार के साथ किया 7,374km का सफर

प्यार करने वालो के लिए कोई कोई सरहद नहीं होती। ये तो आपसी दिलों का रिश्ता होता है और एक बार जिस से कोई प्यार कर लेता हैं, या फिर कोई किसी के दिल में बस जाता हैं, तो उसको चाह कर भी कोई नहीं निकाल सकता हैं। फिर चाहे कोई भी दीवार उनके सामने ही क्यों न खड़ी हों। एक ऐसा ही वाक्या बेल्जियम की एक लड़की केमिल ने कर दिखाया हैं। जिसने अपने प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार आकर कर्नाटक के हंपी में शादी रचाई।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2023, 1:32 PM IST
belgian_girl_love_with_an_auto_driver.jpg
Belgian Girl Love with Auto Driver

Belgian Girl Love : प्यार करने वालो के लिए कोई कोई सरहद नहीं होती। ये तो आपसी दिलों का रिश्ता होता है और एक बार जिस से कोई प्यार कर लेता हैं, या फिर कोई किसी के दिल में बस जाता हैं, तो उसको चाह कर भी कोई नहीं निकाल सकता हैं। फिर चाहे कोई भी दीवार उनके सामने ही क्यों न खड़ी हों। एक ऐसा ही वाक्या बेल्जियम की एक लड़की केमिल ने कर दिखाया हैं। जिसने अपने प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार आकर कर्नाटक के हंपी में शादी रचाई। महिला ने भारत के एक शख्स से ऐसा बेशुमार प्यार कर, 7,374 km का सफर तय कर केमिल ने कर्नाटक के विजयनगर में रहने वाले अनंत के साथ हिंदू रीती रिवाज़ों से शादी रचाई है।

यह भी पढ़ें - मौत के बाद भी नहीं छोड़ा साथ, पार्टनर को जगाते हुए खुद ने भी तोड़ दिया दम, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

यह कोई अनोखी बात नहीं है, की उसने इस काम को इतना दूर से आकर किया। लेकिन प्यार एक ऐसी चीज है, जिसको इंसान कही भी जाकर निभा सकता हैं। दक्षिण भारत के हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जब विवाह सम्पन हो रहा था। तब बेल्जियम (Belgium) से केमिल का पूरा परिवार इस शादी में आया था। इतना ही नहीं शादी में अनंत ने सैकड़ों लोगों को शामिल किया था। विदेशी लड़की और भारतीय लड़के से शादी पूरे हम्पी में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें - शादी के 25 साल बाद पत्नी को पता चली पति की ऐसी सचाई, अजीबोगरीब दास्तां सुन उड़ गए होश

विदेशी और भारतीय की लव स्टोरी

इन दोनों की लव स्टोरी काफी अलग हैं। भारत में रहने वाले अनंत एक ऑटो ड्राइवर और गाईड का काम करते हैं। जबकि केमिल बेल्जियम की रहने वाली हैं। केमिल बेल्जियम में समाज से जुड़ा काम करती हैं। अनंत ने केमिल का ऐसा दिल जीता कि उसको सात समंदर पार अपने प्यार के पास आना पड़ा। इन दोनों की शादी एक मंदिर जिसका नाम विरूपाक्ष में पूरे हिन्दू रीती-रिवाज और विधि विधान से हुई। यह भी बताया जाता है करीब 5 साल पहले केमिल बेल्जियम से अपने पुरे परिवार के साथ हंपी घूमने आई थी। यहाँ पर केमिल की मुलाकात ऑटो ड्राइवर अनंत राजू से हुई। जहां केमिल को अनंत का व्यवहार और उनकी शख़्सियत उनको और उनके पुरे परिवार को बहुत पसंद आई। जिसके बाद उन दोनों में दोस्ती हो गई और समय के साथ ही ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

यह भी पढ़ें - शख्स ने टाइगर के मुंह में डाल दिया हाथ और करने लगा किस, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

आज से तीन साल पहले अनंत और केमिल ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया लेकिन किसी कारण-वश ऐसा नहीं हो पाया। और उनकी शादी में देर हो गई। मगर अनंत और केमिल एक दूसरे से बेहद मुहब्बत करने लग गए थे। और उन दोनों का लगाव एक दूसरे से बढ़ता ही जा रहा था। और जैसे जैसे सब कुछ सही हुआ, वैसे ही केमिल अपने परिवार के साथ हम्पी वापस आयीं और अनंत के घर वालों से मिली। उसके बाद उन दोनो परिवारों की रज़ामंदी के बाद विश्वप्रसिद्ध विरूपक्षा मंदिर में ये शादी सम्पन हुई। और इस तरह इन दोनों ने एक दूसरे को अपनी ज़िंदगी का हमसफ़र बना लिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते