अजब गजब

ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

एंथनी अपने शरीर के सभी हिस्सों पर टैटू बनवा रखे है। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार सर्जरी भी करवाई है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 3:54 PM IST
black alien
black alien

नई दिल्ली। कहते ना शौक बड़ी चीज है। अपने शौक को पूरा करने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सके है। कई लोगों को टैटू का शौक भी होता है। हट कर करने के चक्कर में ये लोग अपनी जान के साथ भी खिलवाड़ करने से नहीं हिचकिचाते। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपने पूरे शरीर पर टैटू गुदवा रखे है। इस बंदे ने अपने शरीर के साथ इतनी छोड़छाड़ की कि अब उसको बोलने में परेशानी आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे है फ्रांस में रहने वाले एंथली लोफ्रेडो की। 32 साल के एंथली को देखकर कोई भी डर सकता है। यह ब्लैक एलियन के नाम काफी मशहूर है।

बोलने में परेशानी
एक रिपोर्ट के अनुसार, एंथनी अपने शरीर के सभी हिस्सों पर टैटू बनवा रखे है। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार सर्जरी भी करवाई है। इसमें उन्होंने कई लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए है। उन्होंने स्पेन में अपनी नाक को हटवाया है। उन्होंने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कई तरह की अजीबोगरीब चीजें कर चुका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी आंखों की पुतलियों पर भी टैटू कराना भी शामिल है। हाल ही में इस शख्स ने अपनी नाक और अपर लिप को भी हटवा लिया। इसके बाद अब उनको बोलने में परेशानी हो रहे ही है।


यह भी पढ़े :— अनोखा रिवाज! दामाद को दहेज में देते हैं 21 जहरीले सांप

त्वचा की जगह लगवाएंगे मेटल
एंथनी का कहना है कि उन्हें डार्क रोल बहुत अच्छे लगते है। उन्हें अपने आपको एक डरावने कैरेक्टर में देखना पसंद है। उनका कहना है कि नाक और अपर लिप के बाद अपने हाथ, पैर और उंगलियों को भी मॉडिफाई करवाने की सोच रहे है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान बताया कि उनका सपना है कि वे अपनी पूरी त्वचा को हटवाकर मेटल लगवाना चाहते हैं। उनका कहना है कि बचपन से वह कुछ अलग करना चाहते थे। आज इस काबिल हो गए कि अपने सपने को पूरा कर सकते है।

Updated on:
26 Jan 2021, 3:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते