अजब गजब

कुएं में कूदते ही बेहोश हो गया लड़का, होश आने पर देखा चेंज हो गया यह बॉडी पार्ट, औरतों ने चेक किया तो…

राजस्थान के राजपुरा गांव में 20 साल के लड़के का दावा है कि वह लड़की बन चुका है।
2 min read
Sep 26, 2018
omg
कुएं में कूदते ही बेहोश हो गया लड़का, होश आने पर देखा चेंज हो गया यह बॉडी पार्ट, औरतों ने चेक किया तो...

नई दिल्ली: भारत में अंधविश्वास ने इस कदर लोगों के दिल और दिमाग पर कब्जा कर रखा है कि लोग उससे निकलने ही नहीं पा रहे हैं। कभी अंधविश्वास में जान देते हैं तो कभी जान ले लेते हैं। कभी पेड़ पर बनी आकत्रति को पूजने लगते हैं तो कभी पत्थर की आरती उतारने लगते हैं। लेकिन, आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे वो इन सब मामलों से अलग है और बेहद हैरान कर देने वाला है।

20 साल का लड़का बन गया लड़की


किस्सा राजस्थान के राजपुरा गांव का है। यहां 20 साल के लड़के का दावा है कि वह लड़की बन चुका है। गांव की कुछ महिलाओं ने भी उसके जननांगों को देखने के बाद लड़के की बात पर मुहर लगा दी है। यही नहीं गांववाले इसे चमत्कार मान रहे हैं और अब लड़के के घर के बाहर पूजा-पाठ शुरू हो गया है।

कुएं में आखिर क्या हुआ एेसा...


जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम भीखाराम है। वह बैंगलौर में काम करता था और बीते 16 सितंबर को वापस घर लौटा। इसके बाद वह एक लेटर लिखकर आत्महत्या करने के लिए चला गया। भीखाराम ने बताया कि वह जान देने के लिए एक कुएं में कूदा था, लेकिन गिरकर वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह कुएं के बाहर था। उसने महसूस किया कि वह पूरी तरह से लड़की बन चुका है।

परिवारवालों ने कहा- जन्म से लड़का था

भीखाराम के परिवारवालों का कहना है कि उसका जन्म लड़के के रूप में हुआ था। इससे पहले उसमें कभी लड़कियों वाली कोई हरकत नहीं दिखाई दी। वह सामान्य लड़कों की तरह रहता था। बता दें, गांववालों ने कुएं के पास मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूजा शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि भीखाराम शिवभक्त है और श‍िव के आदेश से ही अब वह लड़की रूप में जीवन व्यतीत करेगा।

क्या कहते हैं जानकार

इस मामले में जानकारों का कहना है कि जानकार बताते है कि बहुत संभव है कि भीखाराम के शरीर में हारमोन्स के असंतुलन के कारण कुछ शारीरिक परिवर्तन आए हों। उसने यह बात परिजनों से छुपा रखी हो और बेंगलुरु में रहते हुए उसने जेंडर चेंज करवाया हो। बहरहाल, अब सोनोग्राफी या फिर हार्मोंस की जांच से ही पता चल पाएगा कि भीखाराम में यह बदलाव कैसे हुआ।

Published on:
26 Sept 2018 04:36 pm