
ये है दुनिया की सबसे महंगी सैंडल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बुधवार को दुनिया की सबसे महंगी सैंडल लॉन्च होगी। इस सैंडल की कीमत 1.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.23 अरब रुपये है। यह सैंडल हीरे आैर असली सोने से बनी है। इसको बनाने में करीब नौ महीने का समय लगा है।
जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के सहयोग से बनाई सैंडल
जानकारी के मुताबिक पैशन डायमंड शू में सैकड़ों हीरों लगे हैं। इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। जदा दुबई हीरे वाले जूते बनाने के लिए मशहूर है। जदा का कहना है कि जदा दुबई सिर्फ हीरे लगे जूते ही डिजाइन करता है। अपने दूसरे कलेक्शन के लॉन्च के लिए, हम एक ऐसी चीज बनाना चाहते थे जो दुर्लभ हीरों का उपयोग करके बनाई गई हो और दुनिया में अद्वितीय हो। उन्होंने कहा कि वीआईपी, दुनिया के अमीर व्यक्तियों और मीडिया सहित लगभग 50 मेहमानों को लॉन्च इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया है।
दुनिया की सबसे महंगी सैंडल
बुधवार को दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सैंडल इस वक्त दुनिया की सबसे महंगी सैंडल है। इससे पहले डेबी विन्घम हाई हील्स दुनिया का सबसे महंगा फुटवेअर था, जिसकी कीमत 1.9 अरब रुपए थी। सैंडल में हीरे के अलावा 15-15 कैरट के 2 इम्पोजिंग डी-फ्लॉलेस डायमंडल भी लगा हुआ है।
खरीदने वाले के साइज के आधार पर किया जाएगा कस्टमाइज
लॉन्च इवेंट के मौके पर इस सैंडल का 36EU का प्रोटोटाइप रखा जाएगा और बाद में जो भी कस्टमर इस पैशन डायमंड शू को खरीदेगा उसके स्पेसिफिक साइज के हिसाब से सैंडल को कस्टमाइज किया जाएगा। इस सैंडल की खास बात यह है कि दुनिया में पैशन डायमंड शूज का सिर्फ एक ही पेयर होगा और वह उस कस्टमर के लिए होगा जो इसे खरीदेगा।
Published on:
26 Sep 2018, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.