अजब गजब

युवक ने इस अनोखे तरीके से किया लड़की को प्रपोज, बोला- मैं तुम्हे बहुत चाहता हूं, आैर…

आज हम आपको एक ऐसे प्रेमी के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया।

2 min read
युवक ने इस अनोखे तरीके से किया लड़की को प्रपोज, वायरल हो रही फोटो

नई दिल्ली: प्यार का इजहार करने के लिए लोग अलग—अलग तरीके अपनाते हैं। कोई एक छोटा सा फूल देकर अपने प्यार का इजहार करता है तो कोई महंगा गिफ्ट देकर या रिंग पहनाकर अपने प्यार को दिखाता है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे प्रेमी के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया।

प्रेमिका के लिए खरीदे 999 कंडोम

ये भी पढ़ें

इस भयानक रात को खुल जाते हैं नरक के दरवाज़े, बदला लेने के लिए धरती पर आती हैं आत्माएं और..

ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उत्तरी चीन के हार्बिन में रहने वाले एक युवक को एक लड़की से प्यार हो गया था। वह काफी दिनों से अपनी प्रेमिका से अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहा था, लेकिन उसे यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि वह अपने प्यार का इजहार किस तरीके से करे। इसके बाद उसके दिमाग में एक ख्याल आया।

प्रेमिका के सामने कंडोम रख बोला- मैं तुम्हे बहुत चाहता हूं


युवक अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और उसके सामने 999 कंडोम रख दिया और बोला कि मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं। आगे उसने लड़की से कहा कि, इंसान अपने जीवन में औरत संग छह हजार बार यौन संबंध बना सकता है और मैं अपने सभी पल तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में साफ दिख रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ है और सड़क पर कंडोम से दिल बना हुआ है। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि लड़की ने लड़के के इस अनोखे तरीके से प्यार के इजहार का क्या जवाब दिया। बता दें, एेसे ही अनोखे तरह से प्यार के इजहार के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अमेरिका में एक शख्स ने लड़की को प्रपोज करने के लिए भी इस तरह से कंडोम का एक पैकेट गिफ्ट में दिया था।

ये भी पढ़ें

छह साल की बच्ची को पेट में हो रहा था दर्द, अल्ट्रासाउंड करते ही डॉक्टर के उड़े होश

Updated on:
17 Sept 2018 03:52 pm
Published on:
17 Sept 2018 03:42 pm
Also Read
View All