अजब गजब

2 साल की उम्र में पीता था 40 सिगरेट, अब हो गया ऐसा ‘हाल’.. देखकर पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

साल 2010 में अल्दी रिजाल इंटरनेट पर अपने स्मोकिंग की आदत की वजह से काफी चर्चित हो गया था।
2 min read
• •
Jul 19, 2018
smoking
2 साल की उम्र में पीता था 40 सिगरेट, अब हो गया ऐसा 'हाल'.. देखकर पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

नई दिल्ली। सिगरेट पीना या किसी भी तरह का नशा करना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, ये बात तो सब जानते हैं। जब कोई सिगरेट खरीदने जाता है, तो उसके पैकेट को देखकर ही पता चल जाता है कि इसे पीने के बाद इंसान की क्या स्थिति हो सकती है। वैसे तो भारत में सिगरेट पीने की शुरुआती उम्र 18 साल है। इतना ही नहीं सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के लिए ऐसे नियम बनाए गए हैं कि वे 18 साल से कम उम्र के किसी भी इंसान को सिगरेट नहीं बेच सकता।

लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि एक 2 साल का बच्चा एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता था। जिस उम्र में बच्चे को ये तक नहीं पता होता कि वह आखिर कर क्या रहा है, उस उम्र में इंडोनेशिया का यह बच्चा 40 सिगरेट पीता था। इस बच्चे का नाम अल्दी रिजाल है। साल 2010 में अल्दी रिजाल इंटरनेट पर अपने स्मोकिंग की आदत की वजह से काफी चर्चित हो गया था। अल्दी रिजाल की इस आदत से सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं बल्कि पूरा विश्व हैरान था। लेकिन अब अल्दी रिजाल बड़ा हो गया है। हालांकि उसे देखकर अब कोई भी नहीं कह सकता ये वही बच्चा है, जो एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता था। यही नहीं इस बार अल्दी रिजाल के फेमस होने की वजह सिगरेट पीना या कोई और नशा करना नहीं बल्कि प्राइमरी स्कूल में विजेता बनकर उभरना है।

सुमात्रा के एक छोटे से गांव का रहने वाला अल्दी साल 2010 में सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुआ था। हालांकि अब अल्दी की सिगरेट की लत तो छूट गई, लेकिन अब उसे एक नई लत लग गई है। जी हां, अल्दी को लगी ये नई लत खाना खाने की लत है। जब इंडोनेशिया सरकार ने अल्दी पर ध्यान दिया तो उन्हें पता लगा कि उसने स्मोकिंग तो छोड़ दी है, लेकिन ज्यादा खाने की लत पकड़ ली। इसके चलते उसका वजन भी तेजी से बढ़ गया।

अल्दी की जिंदगी के ऊपर एक डॉक्यबूमेंट्री भी बनी है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अल्दी को सिगरेट से दूर किया गया। फिर इंडोनेशिया की सरकार ने बच्चों की स्मोकिंग लत छुड़वाने के लिए अभियान भी चलाया। बता दें कि फिलहाल अल्दी सेहत से एकदम फिट है।

Published on:
19 Jul 2018 02:40 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते