अजब गजब

इस गांव में दबा है 680 टन सोना, लेकिन गांव वालों ने नहीं दी खनन की मंजूरी

यहां दबा है सोने का भंडार सरकार निकालना चाहती है सोना इसलिए नहीं हो पाई सोने की खुदाई
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2019, 5:55 PM IST
gold
इस गांव में दबा है 680 टन सोना, लेकिन गांव वालों ने नहीं दी खनन की मंजूरी

नई दिल्ली: आपने सुना होगा कि किसी गांव ( village ) या किसी अन्य जगह पर खुदाई में कुछ पुरानी चीजें निकली हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी गांव में सोने का भंडार छुपा हुआ है। शायद नहीं, लेकिन एक जगह ऐसी है जहां 680 टन सोने का भंडार है। बावजूद इसके गांव वालों ने इसकी खुदाई करने से इंकार कर दिया है। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

दरअसल, कोलंबिया ( Colombia ) के एक छोटे से गांव काजामारका ( Cajamarca ) के नीचे 680 टन सोना दबा हुआ है। मौजूदा समय में इसकी कीमत लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये हैं। लेकिन गांव वालों ने इसकी खुदाई के लिए ये कहकर मना कर दिया है कि यदि पर्यावरण बचेगा तो ही हम बच पाएंगे। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर सेहत और पर्यावरण मिले। सबसे खात बात ये कि इस सोने ( gold ) की खुदाई हो या नहीं इसके लिए वोटिंग ( Voting ) का रास्ता अपनाया गया। जहां 19 हजार लोगों में से महज 79 लोग ही खुदाई के पक्ष में दिखे।

कोलंबिया सरकार के मुताबिक इस गांव में जो सोना दबा हुआ है ये सोने का भंडार दक्षिण अमेरिका ( America ) का अब तक का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। सरकार ने सोचा था कि यहां तो मार्क्सवादी विद्रोही अब खत्म हो गए हैं। ऐसे में सोने की खुदाई आसानी से की जा सकेगी। लेकिन सरकार की उम्मीदों को उस वक्त धक्का लगा जब यहां खुदाई के लिए वोटिंग की गई। वहीं कोलंबिया के खनन मंत्री जर्मन एर्स का कहना है कि इस मामले में लोगों को गुमराह किया गया है। साथ ही जर्मन खुदाई के लिए हुई इस वोटिंग से खुश नहीं हैं।

Updated on:
19 Apr 2019, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते