अजब गजब

शार्क को टक्कर देती है छत्तीसगढ़ की 150 किलो की मछली, गांव वाले कुल्हाड़ी से काटकर करते हैं बंटवारा

Catfish of Chhattisgarh : स्थानीय भाषा में इसे बोध मछली कहा जाता है यह मछली छत्तीसगढ़ के इंद्रवाती नदी में पाई जाती हैै

less than 1 minute read
Feb 13, 2020
Catfish of Chhattisgarh

नई दिल्ली। भारी भरकम मछली (Fish) का नाम सुनते ही शार्क जैसी बड़ी मछली का ही नाम ध्यान आता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली एक मछली दूसरों को कांटे की टक्कर देती हैं। इस मछली का नाम कैटफिश (Catfish) है। इनका वजन 150 किलोग्राम से भी ज्यादा होता है। इतने बड़े आकार की वजह से गांव के लोग इसे कुल्हाड़ी से काटकर बंटवारा करते हैं।

स्थानीय भाषा में मछली का नाम बोध है। ये छत्तीसगढ़ के इंद्रवाती नदी में पाई जाती हैै। इन मछलियों की प्रजाति लगातार विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई। है। क्योंकि इन्हें मछुवारे अपनी आजीविका के लिए पकड़ते हैं और बेच देते हैं।

इस मछली को बस्तर का शार्क भी कहा जाता है। बोध मछली का वैज्ञानिक नाम बोमरियस है। चूंकि यह मछली बिना पानी के भी लंबे समय तक जीवित रह सकती है इसलिए कई खरीदार इसे जिंदा ही खरीद लेते हैं। ये मछली इतनी ज्यादा बड़ी होती है कि इसे अगर कोई गांव वाला पकड़ता है तो कुल्हाड़ी से काटकर इसका बंटवारा करता है। ठीक उसी तरह मछुआरे भी काटकर ही इसे बेचते हैं।

Published on:
13 Feb 2020 03:10 pm
Also Read
View All