scriptआदमखोर कुत्तों ने जिंदा शख्स पर बोला धावा, नोंच-नोंचकर खा गए मांस | Street Dogs Brutally Killed A Man in Ramgarh,Horrible Story Gets Viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

आदमखोर कुत्तों ने जिंदा शख्स पर बोला धावा, नोंच-नोंचकर खा गए मांस

पुलिस मेस में खाना बनाने वाले रसोइए के साथ हुआ भयानक हादसा

नई दिल्लीFeb 13, 2020 / 10:03 am

Soma Roy

dogs.jpg

rabbit-injection-at-center-forced-to-take-market

नई दिल्ली। कुत्ते जब घर में पले होते हैं तब तो वे बेहद प्यारे लगते हैं, लेकिन जब यही कुत्ते आदमखोर (street dogs) बन जाते हैं तो लोगों के लिए ये खतरनाक बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के रामगढ़ (Ramgarh) में देखने को मिला। यहां कुछ कुत्ते ही एक शख्स के लिए काल बन गए। उन्होंने जिंदा इंसान पर धावा बोल दिया और नोंच-नोंच कर उसके मांस को खा गए।
हिरण को खाना खिलाना महिला को पड़ा महंगा, भरना होगा 40 हजार का जुर्माना

घटना रामगढ़ में पुलिस लाइन से महज 50 मीटर की दूरी की है। यहां आदमखोर कुत्ते ने पुलिस मेस में काम करने वाले रसोइए (cook) को अपना निशाना बनाया। रसोइए को कुत्ते ने काटकर मार डाला, इसके बाद उसके शव को खाने लगा। रसोइए का क्षत-विछत शव कई घंटों तक उसी जगह पड़ा रहा। रसोइए की मौत को लेकर एक जवान ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वो सो गया था लेकिन जब सुबह 4 बजे उठा और चाय पीने के लिए बाहर निकला तो लोगों ने बताया कि किसी शख्स को कुत्ते ने काट लिया है। घटना स्थल पर जाकर देखने पर पता चला कि वह पुलिस मेस में खाना बनाने वाला रसोइया है।
dog1.jpg
कुत्ते के हमले से रसोइये की मौत हो चुकी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसे देख लोगों की रूह कांप उठी। मृतक का नाम संतोष उमरांव है। उसके शरीर पर कई जगह कुत्ते के काटने से गहरे जख्म हो गए थे। इतना ही नहीं कुत्ते ने शव के मांस को भी नोंचकर खाया। सेना के एक अधिकारी ने रसोइये के बारे में बताया कि शख्स सुबह दामोदर नदी के किनारे शौच के लिए गया था। तभी ठंड लगने की वजह से वह वहीं गिर गया। चूंकि वो नशे में भी धुत रहता था इसलिए कुत्ते के पास आने पर वो कुछ समझ नहीं पाया। ऐसे में आदमखोर कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया।

Home / Hot On Web / आदमखोर कुत्तों ने जिंदा शख्स पर बोला धावा, नोंच-नोंचकर खा गए मांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो