अजब गजब

चीन ने 19 दिनों में खड़ी कर दी 57 मंज़िला गगनचुंबी इमारत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कांच और स्टील से बनी ये बिल्डिंग दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
2 min read
china
चीन ने 19 दिनों में खड़ी कर दी 57 मंज़िला गगनचुंबी इमारत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। आए दिन हमारे देश में सरकारें ये दावा करती रहती हैं कि उनके शासनकाल में भारत लगातार तेज़ी से तरक्की और विकास कर रहा है। लेकिन सच्चाई की बात करें तो हम बाकी देशों की तुलना में अभी काफी पीछे हैं। यह एक कड़वा सत्य है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग के मामले में हम कई विकसित देशों के आस-पास भी नहीं भटकते हैं। भारत में बनने वाली ज़्यादातर इमारतें, ब्रिज, सुरंग इत्यादि तय समय पर नहीं बन पाती हैं। आज हम आपको चीन की ब्रॉड सस्टेनेबल बिल्डिंग नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज़ 19 दिनों में 57 मंज़िला इमारत खड़ी कर दी।

कंपनी ने इस इमारत का निर्माण मध्य चीन में किया है। बता दें कि यह कंपनी मूल रूप से पूर्वनिर्मित कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसने चीन के हुनान प्रांत में इस मिनी स्काई सिटी को तैयार किया है। कंपनी ने मॉड्युलर मेथड पर काम करते हुए प्रत्येक दिन में तीन मंज़िल का काम पूरा किया। कंपनी का अगला लक्ष्य तीन महीने के समय में 220 मंज़िला गगनचुंबी इमारत का निर्माण करना है। कंपनी ने 57 मंज़िला इमारत का पूरा निर्माण कार्य अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। कंपनी द्वारा बनाई गई ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई।

इस लिंक पर क्लिक करके देखें इमारत बनने का पूरा वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=ryFNLxksO7U

कांच और स्टील से बनी ये बिल्डिंग दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी का कहना है कि मॉड्युलर मेथड आमतौर पर ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉक्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। Arup Beijing नाम की इंजीनियरिंग फर्म के डायरेक्टर Liu Peng ने मॉड्युलर मेथड की तारीफ करते हुए कहा कि कम समय में ऊंची बिल्डिंग बनाने के लिए यह एक भरोसेमंद और सुरक्षित तरीका है। इसके साथ ही Liu ने कहा कि बेशक यह मेथड भरोसे और सुरक्षा के लिहाज़ से खरा उतरता हो, लेकिन इसे परफेक्ट नहीं कहा जा सकता। Liu ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि यह मेथड हमारी सभी ज़रूरतों को पूरा कर पाने में असक्षम है।

Updated on:
26 Nov 2018 04:14 pm
Published on:
26 Nov 2018 04:14 pm