अजब गजब

अजीब जॉब ऑफर! एडल्ट वीडियो देखने के हर घंटे मिलेंगे 1500 रुपए, दो दिन में 31 हजार आए आवेदन

हर कोई चाहता है कि उसे ऐसी नौकरी मिले, जिसमें काम कम और पैसा ज्यादा हो। कुछ ऐसा ही एक अजीब ऑफर एक कंपनी दे रही है। खास बात यह है कि ये कंपनी अपने कर्मचारियों को एडल्ट वीडियो देखने का काम दे रही है। यही नहीं वीडियो देखने के लिए कर्मचारी को बकायदा अच्छी खासी राशि भी दी जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 4:42 PM IST
Company Offers Weird Job 1500 Rupees For Per Hours Of Watching Adult Videos
Company Offers Weird Job 1500 Rupees For Per Hours Of Watching Adult Videos

आराम की नौकरी कौन नहीं चाहता है। आपने दुनियाभर में कई तरह की नौकरियों के बारे में सुना होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसी अजीब जॉब ऑफर के बारे में बता रहें जिसके बारे में आपने पहले शायद ही सुना हो। दरअसल एक कंपनी ने ऐसी एक नौकरी निकाली है, जिसमें काम के नाम पर कर्मचारियों को एडल्ट वीडियोज देखने का काम दिया जाएगा। यही नहीं ये कंपनी हर घंटे वीडियो देखने को लिए कर्मचारी को 1500 रुपए भी देगी। कंपनी की ओर से दिया जा रहे ये अजीब ऑफर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस अजीब जॉब को लेकर लोगों की दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, दो दिन के अंदर इस जॉब के लिए हजारों की तादाद में आवेदन आ गए।


क्या करना होगा?

द सन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कर्मचारियों को एडल्ट वीडियो देखने के साथ-साथ उसका रिव्यू करने का काम दे रही है। यानी हर घंटे वीडियो देखकर इन कर्मचारियों को वीडियो का रिव्यू भी करना होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए कंपनी प्रति घंटे 1500 रुपए का भुगतान करेगी।

यह भी पढ़ें - आप इस वक्‍त खुश हैं या दुखी, तस्‍वीर खोले आपके मिजाज का रहस्य

रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिफिकेशन आते ही सिर्फ 2 दिन अंदर ही इस नौकरी के लिए 31 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एडल्ट प्रोडक्ट के रिव्यू उपलब्ध कराती है।


क्या करना होगा?

- जॉब नॉटिफिकेशन के मुताबिक कंपनी जिस भी कर्मचारी को इस काम के लिए चुनेगी, वह लगातार उसके संपर्क में रहेगी।
- कंपनी वीडियो की टाइमिंग, मेल-फीमेल रेशियो, बालों का कलर, भाषा आदि डाटा का उपयोग कर एक विस्‍तृत रिपोर्ट बनाएगी।
- इससे वी‍डियो देखने वाले लोगों की आदत के बारे में जाना जा सकेगा।
- इसमें चयनित कर्मचारी को 50 घंटे तक एडल्‍ट वीडियोज देखने होंगे।
- इसके लिए टोटल 75 हजार रुपए दिए जाएंगे।


21 साल की उम्र सीमा

खास बात यह है कि इस जॉब के लिए दुनिया का कोई भी आवेदन कर सकता है, क्योंकि ये नौकरी कहीं पर भी बैठकर की जा सकती है। इसके लिए ऑफिस आने की जरूरत नहीं होगी। इस नौकरी के लिए 21 साल और इससे ज्‍यादा उम्र का कोई भी शख्स अप्लाई कर सकता है।

रिसर्च के जरिए नई बातें सामने लाना मकसद

कंपनी के हेड कॉन्‍टेंट क्रिएटर एडविना कायतो के मुताबिक, 'पोर्नोग्राफी अरबों डॉलर की इंडस्‍ट्री है। इस जॉब से चयनित कर्मचारी के जरिए हम जो रिसर्च कर पाएंगे, उससे कई नई बातें सामने आएंगी।'

यह भी पढ़ें - स्विमिंग पूल के नीचे बसी है पूरी दुनिया, थिएटर से लेकर अपार्टमेंट तक सबकुछ है मौजूद

Updated on:
13 Apr 2022, 4:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते