अजब गजब

OMG! कार में एसी चलाकर बैठने से पहले पढ़ लें ये खबर, खतरनाक है ये मामला

एक बिजनेसमैन और उसकी गर्लफ्रेंड की मौत ने लोगों को सकते में डाल दिया है। दोनों की ऐसे मौत हुई, जिसे सुनने के बाद हर शख्स हैरान है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 1:54 PM IST
omg
OMG! कार में एसी चलाकर बैठने से पहले पढ़ लें ये खबर, खतरनाक है ये मामला

नई दिल्ली: बंद जगह पर कार में एसी चलाकर बैठना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका एक उदाहरण बैंगलुरु में देखने को मिला। यहां एक बिजनेसमैन और उसकी गर्लफ्रेंड की मौत ने लोगों को सकते में डाल दिया है। दोनों की ऐसे मौत हुई, जिसे सुनने के बाद हर शख्स हैरान है।

दम घुटने से हुई बिजनेसमैन आैर उसकी गर्लफ्रेंड की मौत

पुलिस की मानें तो बिजनेसमैन अपनी इनोवा गाड़ी में गर्लफ्रेंड को साथ लेकर अपने घर पहुंचा था। यहां उसने गाड़ी को गैरेज में खड़ा करने के बाद गैरेज को अंदर से बंद कर दिया था। इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठ गए। दोनों ने कार के कार के शीशे बंद करके एसी आॅन कर दिया। इस दौरान दोनों कार में ही बैठे रहे।

घरवालों ने गैराज खोलकर देखा तो उड़ गए होश

अगले दिन घरवालों ने गैरेज खोलकर देखा तो हैरान रह गए। इनोवा कार गैरेज में ही खड़ी थी और उसके अंदर बिजनेसमैन और उसकी गर्लफ्रेंड मृत पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दोनों की लाशें बाहर निकाली।

दम घुटने से हुइर् दोनों की मौत


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, दोनों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कार के अंदर ऑक्सीजन की कमी हो जाने और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाने से दोनों की मौत हुई। बता दें, दोनों ही शादी शादीशुदा थे और इसके बाद भी दोनों रिलेशनशिप में थे। मामले में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।

ध्यान में रखने वाली बातें

कार में एसी चलाकर बैठने से पहले थोड़ा सा शीशा खोल लें, जिससे साफ हवा कार के अंदर आएगी और सांस लेने में मुश्किल नहीं होगी। कार के एसी से अंदर तो ठंडा हो जाता है लेकिन इसकी वजह से इंजन काफी गर्म हो जाता है जिससे कई बार हादसा भी हो सकता है। इसलिए हर 6 महीने के बाद कार के एयर कंडीशन को जरूर चेक करवाएं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते