कहते हैं कि, मौत अपनी तरफ खींच कर ले जाती है। कुछ ऐसा ही यहां मौजूद लोगों के साथ हुआ। बाहर भागने के बजाय उन्होंने सोचा अगर बगल में मौजूद कमरे में खुद को बंद कर लें तो शायद आग से बच जाएगें। रमताजी देवी जिसके लिए भंडारे का आयोजन था वे और उनकी बहू कविता देवी (40) पत्नी महेंद्र, रिश्तेदार अनीता (35) पत्नी राजेंद्र व उसकी 14 वर्षीय पुत्री आराध्या निवासी ग्राम जमीन नरहन कोतवाली क्षेत्र जीयनपुर, तारा देवी (50) पत्नी राजाराम निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शहर कोतवाली एवं उसके साथ आई नतिनी अंजलि (4) पुत्री हरिओम निवासी ग्राम अखेपुर कोतवाली क्षेत्र जीयनपुर कमरें में घुस गयी और दरवाजे को बंद कर लिया।