अजब गजब

OMG! इस कोर्स में हुए फेल तो जिंदगी भर रहना पड़ेगा कुंवारा, नहीं होगी शादी

सरकार कर रही विचार-विमर्श लागू होने पर होंगे ये नियम
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 4:26 PM IST
marriage

नई दिल्ली:शादी ( Marriage ) को यूं ही पवित्र रिश्ता नहीं कहा जाता क्योंकि ये रिश्ता एक-दो नहीं बल्कि, जन्मों-जन्मों का नाता होता है। लेकिन सोचिए कि अगर शादी के लिए कोई कोर्स बना दिया जाए और जो इस कोर्स को पास करें उसकी ही शादी होगी तो फिर? दरअसल, ऐसा होने जा रहा है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल, अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया सरकार 'प्री-वेडिंग कोर्स' (Pre Wedding Course) को साल 2020 से निःशुल्क चलाने की सोच रही है। इस कोर्स को ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड कल्चर अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ रिलिज़न एंड मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ इंडोनेशिया ( Indonesia ) के साझा प्रयासों से तैयार किया गया है। इस कोर्स के तहत युवाओं को जीवन में शादी के बाद आने वाले बदलावों के बारे में बताया जाएगा ताकि वो वैवाहिक जीवन की समस्याओं को हल कर सकें न कि उसी में उलझ कर रिश्ते टूट जाएं।

बात इस कोर्स की अवधि की करें तो ये कोर्स 3 महीने का है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अगर कोई इस कोर्स को पास नहीं कर पाता है तो उसे शादी करने का अधिकार नहीं मिलेगा। ये बात हर किसी को हैरान कर रही है। इस कोर्स में सिर्फ यही नहीं बताया जाएगा कि कैसे शादी को सफल किया जाए बल्कि, ये भी बताया जाएगा कि बच्चों की देखभाल कैसे की जाए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते