दरअसल, जर्मनी ( Germany ) में एक पालतू डॉग ने अपने मालिक के हाथ को प्यार से चाटा। लेकिन इससे उसके मालिक की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मालिक का हाथ चाटने के कारण उसे गंभीर इंफेक्शन हो गया। पहले 63 साल का ये व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन पालतू कुत्ते के चाटने के बाद उसको निमोनिया, गैंग्रीन और तेज बुखार 106F हुआ। साथ ही कई अन्य बीमारियों की शिकायत भी हुई। इसके बाद इस शख्स की 16 दिन बाद मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, ये व्यक्ति सी. कैनिमोरस नाम के बैक्टीरिया से पीड़ित था।