अजब गजब

ऑनलाइन बेचा जा रहा है गोमूत्र से बना ‘हैंड सैनिटाइजर’

कई देशों में कोरोना वायरस के कारण टॉयलेट पेपर और टिशू पेपर का संकट गहरा गया है। वहीं भारत में हैंड सैनिटाइजर ( Hand Sanitizer ) की डिमांड इतनी बढ़ी कि सैनिटाइजर की कालाबाजारी होने लगी।
less than 1 minute read
• •
Mar 12, 2020
Cow Urine Hand Sanitizer
Cow Urine Hand Sanitizer

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) दुनिया के ज्यादातर देशों में अपने पैर पसार चुका है। दुनियाभर के 1 लाख से ज्यादा लोगों इस खतरनाक वायरस ( Virus ) की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके कारण बाजार में पिछल दिनों हैंड सैनिटाइजर की जबरदस्त डिमांड बढ़ी।

भारत में तो आलम ये है कि दुकानदारों ने हैंड सैनिटाइजर ( Hand Sanitizer ) को अपने मनमाफिक दाम पर बेचा। इस बीच बाजार में Cowpathy नाम का एक ब्रांड है, जो गोमूत्र से बना हैंड सैनिटाइजर बेच रहा है। इसे अमेजन के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

Cowpathy कम्पनी ने इसे वेगन प्रोडक्ट के रूप में मार्किट में लॉन्च किया है। इस सैनिटाइजर ( Sanitizer ) को अल्कोहल फ्री प्रोसेस से बनाया गया है। हैंड सैनिटाइजर में गायों के डिस्टिल्ड गौ मूत्र, खूशबूदार तेल और गंगाजल का इस्तेमाल किया गया है।

कम्पनी के दावे के मुताबिक यह गौ मूत्र की तरह नहीं महकेगा। इसके साथ ही कस्टमर इस सैनिटाइजर को दो फ्लेवर में खरीद सकते है। हालांकि यह प्रोडक्ट साल 2018 से बिक रहा है। लेकिन कोरोना वायरस के बाद जब सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ी, तो किसी ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बन चुका है।

आपको बता दें कि यह सैनिटाइजर कितना कारगर है इसका कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं। एक मेडिकल ब्लॉग के मुताबिक हाथ में मौजूद कीटाणुओं का पूरी तरह सफाया करने के लिए किसी भी सैनिटाइजर में कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा जरूर होनी चाहिए।

Published on:
12 Mar 2020 10:39 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते