अजब गजब

हैरतअंगेज मामला! रूममेट बना रहा था छोटे-छोटे पेग, पार्टनर ने गुस्से में ऐसे तबाह कर दी उसकी ज़िंदगी

दोनों ने पैसा मिलकर शराब खरीदने की ठानी लेकिन इन दोनों में से एक दोस्त ने ज़्यादा पैसे लगाए थे।
2 min read
Sep 28, 2018
deadly fight for liqueur between two friends
हैरतअंगेज मामला! रूममेट बना रहा था छोटे-छोटे पेग, पार्टनर ने गुस्से में ऐसे तबाह कर दी उसकी ज़िंदगी

नई दिल्ली। एक शख्स ने अपने रूम पार्टनर को छोटा पेग बनाने की ऐसी सजा दी जिसे जान आप चौंक जाएंगे। यह हैरान कर देने वाला मामला आया है छत्तीसगढ़ के भिलाई से जहां दो दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पीने की सोची। दोनों ने पैसा मिलकर शराब खरीदने की ठानी लेकिन इन दोनों में से एक दोस्त ने ज़्यादा पैसे लगाए थे। बस सारे फसाद की जड़ यही थी। दोनों ने ठेके से शराब खरीदी और अपने कमरे में पहुंचे और दोनों ने शराब पीनी शुरू की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेग ज़्यादा पैसे देने वाला दोस्त बना रहा था। वह पेग बनाते समय अपने ग्लास में ज़्यादा शराब डाल रहा था वहीं अपने दोस्त के ग्लास में कम डाल रहा था। इस बात पर दूसरे ने उसे कहा कि तुम अपने पैग बड़ा और मेरा छोटा क्यों बना रहे हो..? इस बात पर उसने ऐसा जवाब दिया कि दूसरे दोस्त सनक गया। उसके बाद जो हुआ वो किसी को भी हैरान कर देगा। दोनों में इस बात को लेकर खूब बहस हुई और इस बहस का अंजाम बेहद ही भयानक था।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पेग बनाने वाले दोस्त के सिर में ईंट से इतने वार किए कि उसकी मौत नहीं हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम झटका उर्फ आकाश चौहान बताया जा रहा है और मृतक का नाम चिंतामणी साहू। एक पेग की छोटी सी बात को लेकर दोनों दोस्तों ने बीच छोटी सी बहस से एक ज़िंदगी तबाह हो गई। बता दें, आकाश को इस जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। आकाश का नाम 'झटका' रखने के पीछे की वजह यह है कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जब लोग शराब से दोस्ती बना लेते हैं तो वे अपने असल ज़िंदगी के दोस्तों को भी नहीं देखते और धीरे-धीरे उनकी ऐसी आदत बन जाती है कि उसे छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है। वह व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन जाता है। छोड़ने की कोशिश करने पर नाना प्रकार के शारीरिक व मानसिक परेशानियां होती हैं और व्यक्ति इसका लगातार सेवन करने के लिए बाध्य हो जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शराब शरीर के लगभग सभी अंगों पर अपना बुरा प्रभाव छोड़ता है अैर शरीर का शायद ही कोई अंग इसके दुष्प्रभाव से वंचित रहता है। लगातार शराब पीने से मस्तिष्क की कोशिकाएं भी मरने लगती हैं और स्वास्थ के साथ-साथ लोगों का जीवन भी बर्बाद हो जाता है।

Published on:
28 Sept 2018 04:46 pm