28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिलिवरी से पहले सामने आया गर्भवती महिला का ‘गंदा’ सच, पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

कोलंबिया में एक महिला की बेहद हैरान कर देने वाली हरकत सामने आई है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 28, 2018

omg

डिलिवरी से पहले सामने आया गर्भवती महिला का 'गंदा' सच, पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली: कोलंबिया में एक महिला की बेहद हैरान कर देने वाली हरकत सामने आई है। महिला ने 9 महीने तक अपनी फेक प्रेग्नेंसी का नाटक रचा और पति को गुमराह करती रही। इस दौरान पति को जरा सा भी शक नहीं हुआ। मामले का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टर डिलिवरी के लिए उसे आॅपरेशन थियेटर में लेकर गए।

क्या है पूरा मामला ?


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलंबिया में रहने वाली 37 साल की एंटोनेला मिलेना पाडिला का पति दूसरे शहर में रहता था। वह अपने पति को अपने साथ ही रखना चाहती थी। इसलिए उसने अपनी प्रेग्नेंसी का नाटक रचा। मिलेना ने अपने पति को प्रेग्नेंसी का यकीन दिलाने के लिए एक कुशन का इस्तेमाल किया। जैसे-जैसे समय गुजर रहा था, मिलेना अपने बेली का साइज कुशन में रैग भरकर बढ़ाती जाती थी। यही नहीं उसने घर—परिवार और दोस्तों को यकीन दिलाने के लिए इंटरनेट से एक अल्ट्रासाउंड स्कैन का प्रिंट भी ले लिया था।

...जब सबके सामने आ गया महिला का झूठ

धीरे—धीरे वो दिन आ गया जब महिला को आॅपरेशन कराने के लिए कहा गया। इसी वक्त महिला का झूठ सबसे सामने आ गया। हालांकि, इसके बाद उसने एक नई कहानी बनाई। उसने कहा कि वह घर से अस्पताल आने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में किडनैपर्स ने उसे ड्रग्स दे दिया। जब उसे होश आया तो वह किसी अनजान इलाके में थी और उसकी कोख में बच्चा नहीं था। मिलेना का कहना था कि किडनैपर्स ने बच्चे के बॉडी पार्ट्स बेचने के लालच में उसका पेट काटकर बच्चे को निकाल लिया है।

महिला की सारी कहानी झूठी निकली

घरवाले भी महिला की इस कहानी को सच मान गए और उन्होंने महिला को तुरंत एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर्स को जब पूरी बात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो काफी हद तक इस झूठ का खुलासा हो गया। इसके बाद महिला का ब्लड टेस्ट कराया गया, जिसके बाद शक यकीन में बदल गया। पुलिस और डॉक्टर्स की जांच के बाद ये बात साफ हो गई कि महिला कभी प्रेग्नेंट थी ही नहीं और न ही उसे किसी प्रकार का ड्रग्स दिया गया है।

सच सामने आने के बाद से फरार है महिला


हैरान करने वाली बात ये है कि महिला के पति और सास का कहना है कि उन्हें कभी भी प्रेग्नेंसी पर शक नहीं हुआ। फिलहाल, खुलासा होने के बाद से महिला फरार है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसके खिलाफ पब्लिक रिसोर्स बर्बाद करने का केस दर्ज करेगी।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग