6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में भर्ती था 18 दिन का बच्चा, नर्स ने गलती से काट शरीर का ये हिस्सा और फिर…

अमेरिका के जॉर्जिया में एक नर्स को लापरवाही के लिए कोर्ट ने 24 मिलियन पौंड यानी 229 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 27, 2018

omg

अस्पताल में भर्ती था 18 दिन का बच्चा, नर्स ने गलती से काट शरीर का ये हिस्सा और फिर...

नई दिल्ली: अमेरिका के जॉर्जिया में एक नर्स को लापरवाही के लिए कोर्ट ने 24 मिलियन पौंड यानी 229 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया। दरअसल, जॉर्जिया के लाइफ साइकिल पेडियाट्रिक्स अस्पताल रिवरडेल में भर्ती 18 दिन के बच्चे का 'खतना' कर रही थी। इस दौरान उसने गलती से बच्चे का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। बता दें, अब बच्चा चार साल का हो चुका है और उसका इलाज चल रह रहा है।

सर्जरी के बजाए भेज दिया घर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा लाइफ साइकिल पेडियाट्रिक्स अस्पताल रिवरडेल में भर्ती था। यहां पर एक नर्स मेलिसा जोन्स को उसका 'खतना' करना था। गलती से उसने बच्चे का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद बच्चे की सर्जरी के बजाए जोन्स और डॉक्टर ने कटे हुए हिस्से को फ्रिज में रख दिया और खून निकलते हुए ही बच्चे को घर भेज दिया।

बच्चे की हालत देखकर हैरान रह गई मां

जब बच्चे की मां ने उसे देखा तो वह हैरान रह गई। उसने डॉक्टर और नर्स से बेटे की हालत पर आपत्ति जताई, लेकिन उसे समझाकर घर भेज दिया गया। इसके बाद से बच्चे का लगातार इलाज किया जा रहा है। मिनसोटा और मैसेच्युएट्स में बच्चे की सर्जरी की गई, ताकि बच्चा बिना किसी तकलीफ के टॉयलेट कर सके। बता दें, अक्टूबर 2013 में हुए ऑपरेशन के बाद इस केस में लगातार सुनवाई चल रही थी।

पाकिस्तान में भी हो चुका है एेसा मामला

बता दें, पिछले महीने पाकिस्तान के कराची में भी एक एेसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया था। दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के एक निजी अस्पताल में बच्चे के जन्म के समय डाॅक्टर ने गलती से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बच्चे का बाकी शरीर मां के गर्भ में रह गया और उसका सिर डॉक्टर के हाथों में आ गया। फिर डॉक्टर ने महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करके मां के गर्भ से बच्चे का धड़ निकाला गया।