6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 साल है इस महिला की उम्र, पछतावा न हो इसलिए अब करना चाहती है ये काम

नौरा ने अपने से 26 साल छोटे साथी से शादी करने का फैसला किया है। मैलकम याटिस और नौरा पिछले 30 साल से एक-दूसरे के साथ हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 26, 2018

omg

100 साल है इस महिला की उम्र, पछतावा न हो इसलिए करना चाहती है ये काम

नई दिल्ली: 30 साल तक एक शख्स के साथ रहने के बाद 100 साल की एक वृद्ध महिला ने उसके साथ शादी करने का फैसला लिया है। यह शख्स उनसे 26 साल छोटा है। दोनों पिछले 30 साल से एक—दूसरे के साथ हैं।

दिसंबर में 101 साल की हो जाएंगी नौरा

कहते हैं प्यार के आगे दूसरी सभी चीजें छोटी लगती हैं, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। इस कहावत को सच कर रही है। 100 साल की नौरा। नौरा इसी साल दिसंबर में 101 साल की हो जाएंगी। इसी के साथ वह अपने 30 साल पुराने साथी मैलकम याटिस से शादी भी करेंगी। दोनों 30 साल से एक-दूसरे के साथ हैं।

जोर-शोर से चल रही है शादी की तैयारियां

इतने साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने अब रिश्ते को एक नाम देने का फैसला कर लिया है। दोनों की शादी के लिए जोर—शोर से तैयारी चल रही है। 16 अक्टूबर को एक होटल में 100 साल की नौरा और मैलकम शादी जैसे अटूट बंधन में बंध जाएंगे।

शादी को लेकर बेहद खुश हैं नौरा

नौरा अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं। नौरा के मुताबिक, वह दिसंबर में 101 साल की हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह मैलकम के साथ 30 सालों से रह रही हैं। इससे पहले कि ज्यादा देर हो जाए और बाद में हमें पछतावा हो, इसलिए हम अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं। बता दें, नौरा की ये तीसरी शादी है। इससे पहले भी वह दो शादी कर चुकी हैं। हालांकि, दोनों पति की मौत हो चुकी है। नौरा की पहली शादी 1925 में हुई थी। उन्होंने 1917 में एक बच्चे को जन्म दिया था। 1970 में पहले पति की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की, लेकिन 16 साल बाद उनके दूसरे पति की भी मौत हो गई। इसके बाद ही उनकी मुलाकात मैलकम से हुई और दोनों पिछले 30 साल से साथ हैं।