अजब गजब

पेट में दर्द को कई दिनों से नजरअंदाज कर रही थी महिला, एक्स-रे में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

महिला यकीन नहीं कर पा रही थी कि इतने दिनों से जिसे वह मामूली दर्द समझ रही थी, असल में वह उनकी जान के लिए खतरा साबित हो सकती थी।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 11:49 AM IST
omg
पेट में दर्द को कई दिनों से नजरअंदाज कर रही थी महिला, एक्स-रे में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

नई दिल्ली: शरीर में किसी भी तरह के बदलाव या हल्के दर्द को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है ये बात अमेरिका में एक महिला के साथ सामने आई। महिला के को कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। वह इस बात को नजरअंदाज करते हुए अपना काम कर रही थी। इस दौरान उसका वजन भी तेजी से बढ़ रहा था। एक दिन अचानक उसके पेट में तेज दर्द हुआ। वह डॉक्टर के पास गई, जहां उसका एक्स-रे किया। रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उसे सुनकर महिला ही नहीं डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए।

आखिर एक्स-रे रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

मामला अमेरिका के अलाबामा शहर का है। यहां कायला रायन नाम की एक महिला के पेट में कई दिनों से दर्द हो रहा था। दर्द बढ़ तो वह डॉक्टर के पास गई। जांच में पता चला कि उनके पेट में करीब 22 किलो का ट्यूमर है। ये बात सुनकर कायला चौंक गईं। वह यकीन नहीं कर पा रही थीं कि इतने दिनों से जिसे वह मामूली दर्द समझ रही थी, असल में वह उनकी जान के लिए खतरा साबित हो सकती थी।

लोग समझने लगे थे प्रेग्नेंट

बता दें, पेट से ट्यूमर की वजह से कायला के पेट में लगातार सूजन बढ़ती जा रही थी। उनका वजन भी तेजी से बढ़ रहा था। कायला के मुताबिक, लोग उनके फूलते पेट के साइज को देखकर उसके प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगा रहे थे। ट्यूमर की वजह से उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कत होने लगी थी।

समय पर न होती सर्जरी तो खतरे में पड़ जाती जिंदगी


डॉक्टर्स की मानें तो महिला अगर कुछ दिन और इस दर्द को नजरअंदाज करती तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी। अगर समय पर सर्जरी नहीं हुई तो यह तेजी से उसके शरीर के दूसरे ऑर्गन को खराब कर सकता था।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते