अजब गजब

कछुए के नहीं थे पैर, डॉक्टरों ने पहिए लगाकर बनाया उसे फिट

Tortoise feet : कछुए का नाम पेड्रो है, उसे इलाज के लिए वेटेरिनेरी टीचिंग हॉस्पिटल लाया गया था कछुआ पहले से विकलांग था मगर कुछ दिन पहले उसके खो जाने पर उसका दूसरा पैर भी गायब हो गया था
less than 1 minute read
• •
Jun 23, 2019
tortoise
कछुए के नहीं थे पैर, डॉक्टरों ने पहिए लगाकर बनाया उसे फिट

नई दिल्ली। एक तरफ जहां इंसान ही इंसान का दुश्मन बन बैठा है, वहीं आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इंसानियत के खातिर जानवर की भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के Louisiana State University के वेटेरियन टीचिंग हॉस्पिटल Veterinary Teaching hospital में देखने को मिला। यहां चलने में एक असमर्थ कछुए को ठीक करने के लिए उसके पैरों में पहिए लगाए गए।

मालूम हो कि पेड्रो नामक एक कछुए को एक शख्स ने गोद लिया था। उन्होंने उसे अपने बेटे की तरह प्यार दिया। जब उन्होंने कछुए को गोद लिया था। तब वो पहले से विकलांग था। उसका एक पैर नहीं था। इसके बावजूद पेड्रो सबका दुलारा था। कछुए की मालकिन के अनुसार पेड्रो कुछ दिन पहले कहीं खो गया था। मगर जब वो उन्हें वापस मिला तो उसका दूसरा पैर भी नहीं था। ये देखकर वे परेशान हो गए। तब वे उसे वेटेरियन टीचिंग हॉस्पिटल लेकर गए।

वहां जांच में डॉक्टरों ने पाया कि कछुए का दूसरा पैर दुर्घटना की वजह से नहीं रहा। ऐसे में उन्होंने उसका आपरेशन करने की बात कही। चूंकि हॉस्पिटल के पास कोई वैकल्पिक पैर मौजूद नहीं था, इसलिए उन्होंने इसमें पहिए लगाने का फैसला लिया। अस्पताल के कम्यूनिकेशन मैनेजर जिंजर गटर Ginger Guttner ने कहा कि मेडिकल साइंस के अनुसार इसमें कुछ गलत नही है। जानवरों की जरूरत के हिसाब से उनका ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि इससे जीव को कोई तकलीफ न हो।

Published on:
23 Jun 2019 02:27 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते