अजब गजब

दूल्हा बनने से पहले ही निकली युवक की अर्थी, कुत्ते ने पहचाना किसने किया था कत्ल

कुशीनगर जिले का है मामला रास्ते में बच्चों ने देखा शव
2 min read
dog.png
,,

नई दिल्ली: घर में शादी ( Marriage ) थी और सब लोग खुश थे। लेकिन पल भर में ही ये खुशियां मातम में बदल गई क्योंकि होने वाले दूल्हे की हत्या हो गई थी। लेकिन एक कुत्ता घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंच गया, जिसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ ही युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। ये कोई कहानी नहीं, बल्कि एक घटना है।

दरअसल, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा लालमन निवासी 26 सालके अश्विनी कुमार मिश्रा की शादी थी। लेकिन उससे पहले ही किसी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर ढाढ़ा और बल्डीहा गांव के बीच नहर की पटरी पर खून से लथपथ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अश्विनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल की पड़ताल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वाड लोगों में कौतूहल का विषय बन गया। भीड़ में मौजूद हर कोई डॉग स्क्वॉड के कार्य करने के तरीके को देख कर हैरान था। घटना स्थल से गंध सूंघने के बाद प्रशिक्षित कुत्ता वहां से तीन किलोमीटर दूर स्थित आरोपियों के घर तक पहुंच गया। वहां आरोपी घर में ताला बंद कर पहले ही फरार हो चुके थे। एक घर से एक कपड़ा भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। सुबह कोचिंग क्लास जा रहे कुछ बच्चों ने नहर की पटरी पर खून से सना हुआ शव देखकर शोर मचाया। वहां काफी संख्या में लोग जुट गए।

Published on:
25 Dec 2019 02:55 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते