नई दिल्ली: आज हर दूसरा व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा है। हर कोई सोशल मीडिया पर है फिर चाहे वो फेसबुक ( Facebook ) हो, इंस्टाग्राम हो ट्विटर हो या कोई अन्य प्लटेफॉर्म। लेकिन इनका इस्तेमाल सिर्फ आम आदमी ही नहीं करता, बल्कि देश के राजनेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता तक सोशल मीडिया पर एक्टिव है। लेकिन क्या आप जानते है कि अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे प्रधानमंत्री और दिग्गज नेता थे, जिन्होंने चुनाव प्रचार के लिए इंटरनेट ( Internat ) का इस्तेमाल किया था।