अजब गजब

स्केटबोर्ड पर स्टंटबाजी पड़ी शख्स को भारी, चारों खाने हुआ चित्त, देखें वीडियो

Doing Stunt On Skateboard Goes Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना अच्छा लगता है। पर कई बार स्टंट करने के चक्कर में इन्हें ऐसा सबक मिलता है जिसे भूलना भी इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो स्केटबोर्ड पर स्टंटबजी कर रहा था।

less than 1 minute read
Oct 03, 2023
Stunt on skateboard goes wrong

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। इन्हीं शौकों में से स्टंट करना भी एक शौक है जो कई लोगों को पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई लोग तो खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। लोग अलग-अलग चीज़ों पर स्टंट करते हैं। इन चीज़ों में स्केटबोर्ड भी शामिल है। कई लोग स्केटबोर्ड पर ही स्टंट करते हैं। ऐसे लोग स्केटबोर्ड पर अलग-अलग स्टंट करने की कोशिश करते हैं। पर कई बार इन्हें ऐसा करना भारी पड़ जाता है।


स्केटबोर्ड चलाते हुए बुक स्टोर के काउंटर से जंप की कोशिश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो नया नहीं है और यह पहले भी शेयर किया जा चुका है। इस वीडियो में एक शख्स को स्केटबोर्ड पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में शख्स एक बुक स्टोर के काउंटर पर स्केटबोर्ड लेकर चढ़ता है और जंप करने की कोशिश करता है।

हुआ चारों खाने चित्त

बुक स्टोर में काउंटर से स्केटबोर्ड जंप कराते समय शख्स ने सोचा होगा कि वह इस स्टंट को करके कमाल कर दिखाएगा। पर उसका प्लान काम नहीं आया और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप ऐसा स्टंट करने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। काउंटर पर स्केटबोर्ड को थोड़ा सा चलाने पर शख्स उससे जंप करने की कोशिश करता है। ऐसा करने से स्केटबोर्ड तो आगे जाकर गिरता है और शख्स पीछे की तरफ पलटी खाकर धड़ाम से गिरता है और चारों खाने चित्त हो जाता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Published on:
03 Oct 2023 05:28 pm
Also Read
View All