अजब गजब

लड़कों को घने जंगल में दिखे दो रहस्यमयी पाइप, अंदर गए तो दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

जंगल में अपने शोध के लिए गए इन दो युवाओं के हाथ कुछ ऐसा लगा जिसे देखकर इनके होश उड़ गए। ये घटना नॉर्थ जर्मनी की है।
3 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 1:50 PM IST
Secret bunker
लड़कों को घने जंगल में दिखे दो रहस्यमयी पाइप, अंदर गए तो दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

नई दिल्ली। हमारी दुनिया में अभी भी कई सारी ऐसी जगहें या चीजें हैं जो रहस्यों से भरी हुई है। कुछ जगहें तो ऐसी हैं जो अभी तक लोगों की नजरों में अभी तक आई ही नहीं है। ऐसी ही रहस्यमयी और अनजान चीजों से राह चलते लोग टकरा जाते हैं और उन्हें देखकर भौचक्के रह जाते हैं।

हाल ही में दो युवकों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जंगल में अपने शोध के लिए गए इन दो युवाओं के हाथ कुछ ऐसा लगा जिसे देखकर इनके होश उड़ गए। ये घटना नॉर्थ जर्मनी की है। जंगल में अपने काम के दौरान उनकी नजर दो अजीबोगरीब पाइपों पर पड़ी। इसे देखकर वे इस सोच में पड़ गए कि आखिर इस घने, वीरान जंगल में ये पाइप क्यों बने हैं? अपने मन में उठी इस जिज्ञासा के चलते दोनों ने इस रहस्य से पर्दा उठाने का निश्चय किया।

उन्होंने उस जगह जाने की कोशिश की जहां से वे दो निकले थे। करीब 100 मीटर दूर जाने पर उन्हें जंगली घास से ढका हुआ एक सुरंगनुमा रास्ता दिखा। दोनों ने उस रास्ते से अंदर जाने का निश्चय किया।

दोनों टॉर्च और कैमरा लेकर उस सुरंगनुमा रास्ते से अंदर पहुंचे। कुछ दूरी पर उन्हें एक कमरा दिखा। जमीन के अंदर बने उस कमरे के अंदर जाकर दोनों के होश उड़ गए। दरअसल, कमरे के अंदर एक सीधा और संकरा रास्ता नजर आया।

एक ऐसा रास्ता जिसका कोई छोर नजर नहीं आ रहा था। दोनों दोस्तों के मुताबिक इस रास्ते की दीवारें हॉस्पिटल के दीवारों जैसी लग रही थी। इन दीवारों पर कुछ कोड्स लिखें नजर आए।

कुछ दूरी पर उनके सामने दरवाजों की एक कड़ी आ जाती है। जिसे देखकर इस बात का अंदेशा लगाया जा सकता था कि इन्हें कई सालों पहले बनाया गया है। ये दरवाजें काफी मजबूत और भारी थे। ये इतने वजनी थे कि इन्हें पांच-छह लोगों की मदद के बिना खोलना नामुमकिन था।

इसके बाद जैसे-जैसे दोनों आगे बढ़ते गए उन्हें दीवारों पर अजीबोगरीब संदेश लिखे दिखाई दिए। कहीं 'मदद करो'तो कहीं शैतान का नाम लिखा हुआ था। एक के बाद एक नजरों के सामने आ रहीं इन चीजों को देख दोनों बेहद घबरा गए। उन्होंने वापस जाने का फैसला किया।

इसी दौरान एक मोड़ पर उनकी नजर एक बड़े से कमरे पर पड़ी। यह कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि मानों यहां कोई धमाका या विस्फोट हुआ हो। इसी कमरे में बहुत बड़ी मशीन रखी हुई थी।

वही एक संदेश भी लिखा था 'यहां से दूर रहें'। दोनों ने जैसे ही इसके पास जाने का प्रयास किसी तभी अचानक उनका कैमरा जमीन पर गिर गया। दोनों इस कदर घबरा गए कि वहां से भाग खड़े हुए।

सोशल मीडिया पर दोनों ने इस बारे में लोगों को बताया और यहां की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। हालांकि, इस बात का पता अभी तक नहीं लग सका कि आखिर इस बंकर को किसने, कब और क्यों बनाया ? शेयर किए गए इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बंकर जर्मन सेना द्वारा परमाणु हमले से बचने के लिए बनाया गया था। जबकि कुछ लोग इसे सरकार का कोई सीक्रेट प्रोजेक्ट करार दे रहे हैं। अब वास्तव में सच्चाई क्या है इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते