अजब गजब

ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, फट गया पूरा जबड़ा और …

E-Cigarette पीना एक लड़के के लिए जानलेवा साबित हुआ। ई सिगरेट पीते समय लड़के के मुंह में Blast हो गया और उसका जबड़ा ही फट गया। E-Cigarette फटने की वजह से युवक के मुंह से काफी खून बह गया था।
2 min read
• •
Jun 22, 2019
ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, फट गया पूरा जबड़ा और …
ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, फट गया पूरा जबड़ा और …

नई दिल्ली।सिगरेट पीने ( Smoking ) का ट्रेंड बहुत तेज़ी से युवाओं के बीच बढ़ता जा रहा है। सिगरेट के अलावा ई-सिगरेट का इस्तेमाल भी लोगों ने करना शुरू कर दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि ई-सिगरेट ( e- cigarette ) का इस्तेमाल करना कैसे एक युवक के लिए घातक साबित हुआ। इस घटना के बारे में पूरी बात जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला अमरिका ( America )का है जहां एक 17 साल के लड़के को ई- सिगरेट पीना भारी पड़ गया। इस पूरे प्रकरण में उसकी जान भी जा सकती थी।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय 17 साल का यह लड़का ई-सिगरेट पी रहा था और उसी दौरान सिगरेट उसके मुंह में फट गई। सिगरेट में हुए ब्लास्ट की वजह से उसका पूरा जबड़ा फट गया। इस हादसे में लड़के के दाँत भी टूट गए। दुर्घटना में लड़का बुरी तरह से घायल हो गया था और उसके मुंह से बुरी तरह से खून निकल रहा था।

घटना के बाद पीड़ित लड़के को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि दुर्घटना के करीब दो घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता लगा कि लड़के का पूरा जबड़ा बुरी तरह से फट चुका है साथ ही उसके कुछ दाँत भी टूट गए हैं।

पीड़ित के डॉक्टर का मानना था कि उनकी जिंदगी में पहली बार ऐसा केस हुआ है इस तरह की दुर्घटना उन्होने पहली बार देखी है। डाक्टर का कहना है कि पीड़ित लड़के की सर्जरी के बाद उसके मुंह का कुछ हिस्सा ठीक भी हुआ है। ई-सिगरेट पीना जान के लिए कितना हानीकारक हो सकता है इस बारे में लोगों को जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Published on:
22 Jun 2019 12:55 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते