अजब गजब

दफ्तर में खराब परफॉर्मेंस पर कर्मचारियों को मिली ऐसी सजा जिसे जानकार नहीं होगा यकीन

दुनिया में एक ऐसा दफ्तर भी है जहां पर खराब प्रदर्शन करने पर कर्मचारियों को ऐसी सजा मिलती है जिसके बारे में जानकार आपकी रूह कांप जाएगी।
2 min read
• •
Jun 09, 2018
office punishment
दफ्तर में खराब परफॉर्मेंस पर कर्मचारियों को मिली ऐसी सजा जिसे जानकार नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली: अगर आप भी एक कामकाजी पुरुष या महिला हैं तो आपको अपने ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करने पर काफी सराहा जाता होगा लेकिन जब आपकी परफॉर्मेंस थोड़ी खराब होती है तब आपको कोई काम से नहीं निकालता है लेकिन थोड़ सी डांट जरूर पड़ती है। दुनिया के ज्यादातर दफ्तरों में यही होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा दफ्तर भी है जहां पर खराब प्रदर्शन करने पर कर्मचारियों को ऐसी सजा मिलती है जिसके बारे में जानकार आपकी रूह कांप जाएगी।

बता दें कि चीन के केंद्रीय हुबेई प्रांत की एक कंपनी में अप्रेजल बैठक के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि चीन में हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपको भी गुस्सा आ जाएगा। बता दें कि यहां पर कर्मचारियों की ख़राब परफॉर्मेंस के बाद उन्हें ऐसी सजा दी गयी जिसे सुनकर हर कोई सोशल मीडिया ऑफिस वालों को गालियां दे रहा है।

अब हम आपको बताते हैं कि क्या है ये पूरा मामला, दरअसल इस कंपनी के वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला प्रबंधक पहले तो कर्मचारियों को एक लाइन में खड़ा करती है इसके बाद उनको थप्पड़ मारने लगती है। साथ ही ये महिला इन कर्मचारियों को जमीन पर रेंगने का भी आदेश देती है। बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमकर बवाल हो रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि ये महिला कर्मचारियों को थप्पड़ मारने में संकोच कर रही थी लेकिन फिर कर्मचारियों ने ही अनुरोध करके महिला से थप्पड़ मारने के लिए कहा तब जाकर इस महिला ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू किया। खैर इस वीडियो की असलियत क्या है ये हम नहीं जानते हैं लेकिन इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है।

Published on:
09 Jun 2018 08:53 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते