13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है दुनिया की सबसे गर्म जगह, टूरिस्ट 100 बार सोचने के बाद ही रखते हैं यहां कदम

इथियोपिया के अफार समुदाय के लोग बेरहम मौसम वाले ठिकाने को अपना घर मानते हैं बेहद खराब माहौल होने के बावजूद यहां बहुत से लोग रहते हैं।

2 min read
Google source verification
hottest place on earth danakil depression

ये है दुनिया की सबसे गर्म जगह, टूरिस्ट 100 बार सोचने के बाद ही रखते हैं यहां कदम

अफ्रीका। आपने ठंडे इलाकों के बारे में तो सुना ही होगा जहां पूरे साल ठंड पड़ती है ऐसे माहौल के बाद भी ऐसी जगहों पर लोग घूमने जाते हैं। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां का मौसम इतना बेरहम है की जिसकी कोई हद नहीं है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां गर्मी इतनी पड़ती है कि कोई पिघल भी सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, डानाकिल डिप्रेशन नाम की यह जगह दुनिया की सबसे गर्म, सबसे सूखी और धरती पर सबसे नीचे स्थित जगह है। उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया में स्थित इस जगह का एक हिस्सा पड़ोसी देश इरीट्रिया से मिलता है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि बेहद खराब माहौल होने के बावजूद यहां बहुत से लोग रहते हैं। बता दें कि, इथियोपिया के अफार समुदाय के लोग बेरहम मौसम वाले ठिकाने को अपना घर मानते हैं। 'डानाकिल डिप्रेशन' को दुनिया की सबसे गर्म जगह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां साल भर औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। धरती पर जो और गर्म जगहें हैं, वहां औसतन इतना तापमान नहीं रहता। कभी-कभी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है।

डानाकिल डिप्रेशन दुनिया की सबसे गर्म, सबसे सूखी, और धरती पर सबसे नीची जगह है। ये इथियोपिया के अफार इलाके में पड़ती है। यहां मौसम हर पल कहर बरपाता है। आपको बता दें, यहां बारिश भी बेहद कम होती है। कोढ़ में खाज जैसा एक पहलू और भी है कि 'डानाकिल डिप्रेशन' समुद्र तल करीब सवा सौ मीटर नीचे है। यहां के ये हालात इसे रहने के लिए धरती पर सबसे बदतर ठिकाना बना देते हैं। डानाकिल डिप्रेशन' में सिर्फ धरती के ऊपर का माहौल नहीं खराब है। यहां धरती के अंदर भी हलचल मची हुई है। धरती पर जो और गर्म जगहें हैं, वहां औसतन इतना तापमान नहीं रहता। मगर डानाकिल डिप्रेशन में औसत तापमान ही 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है। इसके अलावा यहां बारिश भी बेहद कम होती है। साल भर में केवल 100 से 200 मिलीमीटर बारिश यहां होती है। इससे भी बड़ी बात यह है कि यह समुद्र तल लगभग से सवा सौ मीटर नीचे है।