अजब गजब

पानीपुरी के बारे में ये नहीं जानते होंगे आप, अंगे्रजी में इसके नाम को जानकर चकरा जाएगा दिमाग

इंग्लिश में इसे किस नाम से पुकारा जाता है? शायद इसका जवाब देना किसी के बस की बात नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2019, 12:06 PM IST
पानीपुरी
पानीपुरी के बारे में ये नहीं जानते होंगे आप, अंगे्रजी में इसके नाम को जानकर चकरा जाएगा दिमाग

नई दिल्ली।पानीपुरी एक ऐसी डिश है जिसका ख्याल आते ही मुंह में पानी आ जाता है। इस इडिंयन स्ट्रीट फूड के दीवाने कई हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गोलगप्पे का स्वाद पसंद नहीं। कुछ लोगों को आटे से बनी हुई गोलगप्पे पसंद है तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सूजी के गोलगप्पे खाना पसंद है।

भारत के लगभग सभी हिस्सों में यह पाया जाता है। हालांकि विभिन्न प्रान्तों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और नेपाल में इसे पानीपुरी के नाम से बुलाया जाता है। भारत के पूूर्वी राज्यों में में इसे फूचका का नाम दिया गया है। गुजरात और कच्छ के कुछ हिस्सों में इसे पकोड़े के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही कहीं गुपचुप, कहीं फुलकी तो कहीं पानी के बतासे के नाम से भी यह मशहूर व्यंजन प्रसिद्ध है।

अब सवाल यह आता है कि गोलगप्पे को इंग्लिश में क्या कहते हैं? क्या आप बता सकते हैं कि इंग्लिश में इसे किस नाम से पुकारा जाता है? शायद इसका जवाब देना किसी के बस की बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक भारतीय व्यंजन है और इसका अंग्रेजी में कोई नाम नहीं है, लेकिन इंग्लिश के कुछ डिक्शनरीज में इसके शेप को ध्यान में रखते हुए कुछ अंग्रेजी के नाम दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि ये नाम कौन से है?

Water Balls, Fried Wheaten Cake, fried Puff-pastry balls, Watery Bread, Crisp Sphere ये हैं पानीपुरी के अंग्रेजी नाम।

हालांकि इनका नाम केवल डिक्शनरी तक ही सीमित है क्योंकि लोग अंग्रेजी में भी इसे गोलगप्पा या पानीपुरी के नाम से ही बुलाते हैं। इसलिए नाम के चक्कर में न पड़कर इसके खट्टे-मीठे स्वाद का लुफ्त लीजिए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते