नई दिल्ली। पवनपुत्र हनुमान की महिमा का गुणगान जितना किया जाए उतना कम है। बजरंगबली के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वे अमर हैं। इस कलियुग में भी हनुमान जी हिमालय की जंगलों में रहते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी के प्रमाण अब तक नहीं मिल सकें हैं। हालांकि कुछ साल पहले यह खबर सूर्खियों में आई थी कि हनुमान जी अब भी अपने भक्तों की पुकार सुन उनके पास आते हैं।