
नई दिल्ली: बात जब भी गांव ( village ) की होती है तो वहां का रहन-सहन दिमाग में आता है। वहां की कच्ची सड़कें, खेतों में लहलहाती फसल, गाय-भैंसों का पालन आदि चीजें हमारे सामने होती है। वहीं गांव के लोगों की आय भी शहरों में रहने वाले लोगों के मुकाबले लगभग कम होती है। लेकिन हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर हर व्यक्ति 80 लाख रुपये कमाता है।
दरअसल, ये गांव स्थित है चीन ( China ) में और ये सबसे अमीर कृषि गांव है। इस गांव में रहने वाले सभी 2 हजार रजिस्टर्ड लोगों की सलाना आमदनी एक लाख यूरो यानि लगभग 80 लाख रुपये है। 1961 में जब इस गांव की स्थापना हुई तो यहां कृषि की हालत बहुत खराब थी। लेकिन गांव की कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे वू रेनवाओ ने इस गांव की सूरत ही बदल दी। सामूहिक खेती की प्रणाली का नियम बनाए गए, इसके बाद यहां के लोगों का भविष्य बदल गया।गांव का नाम आते ही मन में कच्ची सड़कें, मिट्टी के घर, खेत-खलिहान और किसान ( farmer ) दिमाग में आते हैं। लेकिन एक गांव ऐसा भी है, जिसने बड़े बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है और हर साल यहां लोग 80 लाख रुपए की कमाई करते हैं।
चीन के जियांगयिन शहर के पास हुआझी गांव में रहने वाले लोगों के पास आलीशान बंगला, महंगी कार, अच्छी शिक्षा जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इस गांव को देखकर लोग अच्छे-अच्छे शहरों को भूल जाते हैं। यहां तमाम सुविधाएं मौजूद हैं और सबसे बड़ी बात यहां हर परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है क्योंकि उसकी आमदनी शहर में रहने वाले परिवार से लगभग काफी ज्यादा है।