अजब गजब

17 साल की उम्र में अपने ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे के मां बन गई थी ये ‘धर्मगुरू’, कर चुकी है 275 एडल्ट फिल्मों में काम

अमेरिका की फेमस पोर्न स्टार क्रिसी आउटलॉ पोर्न कॅरियर को अलविदा कह चुकी हैं और अब वे धर्मगुरू बन गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 11:54 AM IST
omg
17 साल की उम्र में अपने ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे के मां बन गई थी ये 'धर्मगुरू', कर चुकी है 275 एडल्ट फिल्मों में काम

नई दिल्ली: इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने अच्छे—खासे करियर को छोड़कर सन्यास ले चुके हैं या फिर ईश्वर की भक्ति में मोह—माया त्याग चुके हैं। कुछ ऐसे हैं,जिनके करियर को सामाज में अच्छा माना जाता है वहीं कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें हमारा सामाज ठीक नहीं मानता। इनमें से ही एक काम है पोर्न इंडस्ट्री। इस इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को सामाज बुरी नजर से ही देखता है, लेकिन इसी इंडस्ट्री से एक ऐसी पोर्न स्टार है, जो अपने करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह कर धर्मगुरू बन चुकी है और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चर्च में बतौर उपदेशक का काम कर रही है।

275 पोर्न फिल्मों में किया काम


जी हां, अमेरिका की फेमस पोर्न स्टार क्रिसी आउटलॉ पोर्न कॅरियर को अलविदा कह चुकी हैं और अब वे धर्मगुरू बन गई हैं। 41 साल की क्रिसी ने करीब 275 पोर्न फिल्मों में काम किया है। क्रिसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे हर महीने करीब 15000 डॉलर (करीब 9 लाख, 65 हजार रुपए) कमाती थीं और पार्टी, शराब और ड्रग्स की आदी हो चुकी थीं।

'मुझे ईश्वर की ओर से ही संकेत मिला'

क्रिसी के मुताबिक, वह इन सबसे तंग आ चुकी थी और उन्होंने अपना मन धार्मिक प्रवृत्तियों में लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद हमेशा के लिए अपने पोर्न कॅरियर को अलविदा कहने का मन बना लिया। क्रिसी का कहना है कि 'मुझे ईश्वर की ओर से ही संकेत मिला। इसके बाद मैंने तय किया कि पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दूं और दूसरी लड़कियों से ऐसी गलती न करने के लिए कहूं।' उनका कहना है कि पोर्न इंडस्ट्री में सिर्फ दिखावे की लाइफ है। मैं नहीं चाहती कि जो गलती मैंने की, वो बाकी लड़कियां भी करें। इसी के चलते मैं अब कई एंटी पोर्न वेबसाइट के साथ भी काम भी कर रही हूं।


17 साल की उम्र में बन गई थीं मां

बता दें, 13 साल की उम्र में ही क्रिसी की मां की मौत हो गई थी। पिता ने भी अकेला छोड़ दिया था। क्रिसी ने बताया, मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड था, जिसे मैं बहुत प्यार करती थी। 17 साल की उम्र में अपने ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली थी, लेकिन उसने जबरदस्ती मेरा अबॉर्शन करा दिया। वह सिर्फ मुझसे फिजिकल रिलेशन ही नहीं बनाता था, बल्कि इसके पोर्न वीडियो भी बनाता था। कुछ समय बाद वह भी मुझे छोड़कर चला गया और मजबूरी में मुझे पोर्न इंडस्ट्री में आना पड़ा, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते