11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंसिपल ने कुछ यूं किया बच्चों का स्वागत, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल आैर फिर…

चीन में एक किंडरगार्टन स्कूल की प्रधानाचार्या को स्कूल में बच्चों के सामने पोल डांस आयोजित करने क आरोप में बर्खास्त कर दिया गया।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 04, 2018

viral video

प्रिंसिपल ने कुछ यूं किया बच्चों का स्वागत, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल आैर फिर...

नई दिल्ली: अक्सर एेसे मामले सुनने को मिलते हैं, जब पुलिस या अधिकारियों को किसी घटना के बारे में पहले सोशल मीडिया से पता चलता है, बाद में इसकी शिकायत की जाती है। एेसा इसलिए क्योंकि वर्तमान समय में हर शख्स जागरुक हो चुका आैर सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वह किसी भी घटना का वीडिया या फोटो खींचकर उसे फेसबुक, ट्वीटर या इंस्टाग्राम पर शेयर कर देता, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। कुछ एेसा ही हुआ चीन के गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन जिले में। यहां एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एेसी हरकत की कि उसे अपनी अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ा।

स्कूल में बच्चों के सामने करवाया पोल डांस

चीन में एक किंडरगार्टन स्कूल की प्रधानाचार्या को स्कूल में बच्चों के सामने पोल डांस आयोजित करने क आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। बच्चों के अभिभावकों में इसको लेकर गुस्सा था। बता दें, पोल में चीन का झंडा लगा हुआ था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

डांस में बाहर से आए थे कलाकार

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन जिले के शिक्षा प्राधिकारियों ने प्रधानाचार्या को स्कूल से बर्खास्त कर दिया है। सोमवार को बच्चों की कक्षा का पहला दिन था। इसी दिन पोल डांस का आयोजन कराया गया। इस डांस में बाहर से कलाकार आए थे।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

स्कूल और उसकी प्रधानाचार्या लाई रोंग को पोल डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें, वर्तमान समय में इस तरह की किसी भी घटना किसी से छिप नहीं सकती। हर शख्स के पास मोबाइल है आैर वह तुरंत वीडियो बना लेता है। वहीं, सोशल मीडिया को एेसा ही मसाला चाहिए। जैसे ही लोग एेसे वीडियो शेयर करते हैं ये वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं।