अजब गजब

चारपाई के नीचे शख्स को दिखी चमकती हुई चीज, लाइट जलाकर देखा तो छूटे पसीने

गुजरात में किसान को खाट के नीचे दिखा हैरान कर देने वाला नज़ारा चारपाई के नीचे छिपकर बैठा था 8 फुट लंबा मगरमच्छ लोगों ने उसे पकड़कर सुरक्षित वापस तालाब में छोड़ा
less than 1 minute read
• •
Mar 29, 2019
farmer wakes up and find crocodile under his bed in gujrat
चारपाई के नीचे किसान को दिखी चमकती हुई चीज, लाइट जलाकर देखा तो छूटे पसीने

नई दिल्ली।गुजरात के आनंद जिले के मलातज गांव के रहने वाले एक किसान की चारपाई के नीचे ऐसी चीज मिली जो किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। किसान बाबूभाई परमार देर रात सोने जा रहे थे तभी उन्हें चारपाई के नीचे कोई चमकती हुई चीज दिखी। लाइट जलाने पर जो नज़ारा सामने आया वो देख वे हैरान रह गए। वह चमकती हुई चीज किसी सांप या बिल्ली की नहीं थी। बल्कि उनके बिस्तर के नीचे एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ छिपकर बैठा हुआ था। दरअसल, किसान का घर एक तालाब के पास बसा हुआ है वहीं से यह मगरमच्छ आ गया था।

बता दें कि जिस तालाब से यह मगरमच्छ ( crocodile ) आया था उसमें बहुत मगरमच्छ पाए जाते हैं। परमार ने चारपाई के नीचे आराम करते हुए मगरमच्छ को देखते ही अपने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। आमतौर पर हमला करने वाला यह जीव चार पाई के नीचे शांत बैठा था। निरीक्षण करने के बाद पता चला कि वह मादा मगरमच्छ है जो प्रेग्नेंट थी।

यह मादा मगरमच्छ शायद अंडे देने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढते-ढूंढते किसान के चारपाई के नीचे चली आई। रेस्क्यू करने आये लोगों को उसे सही सलामत कहीं सुरक्षित जगह छोड़कर आना था। लेकिन उसके प्रेग्नेंट होने की वजह से उसे घर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिलहाल उसे पकड़कर सुरक्षित वापस तालाब में छोड़ दिया गया है।

Published on:
29 Mar 2019 01:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते