अजब गजब

पैर होते हुए भी ये बाप-बेटे नहीं चल सकते पैदल, जूते से लगता है डर, बीमारी एेसी की उड़ जाएं होश

बाप-बेटे एक ऐसी रेयर बीमारी से ग्रसित है, जो दुनियाभर में महज 600 लोगों में ही सामने आयी है। इस बीमारी के बारे में जो भी सुनता और देखता है वह हैरान रह जाता है।
2 min read
Jul 01, 2018
omg
पैर होते हुए भी ये बाप-बेटे नहीं चल सकते पैदल, जूते से लगता है डर, बीमारी एेसी की उड़ जाएं होश

नई दिल्ली: दुनियाभर में लोग कई अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। एेसी बीमारियां, जिनके बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। जी हां, कुछ एेसी ही बीमारी ब्रिटेन में एक बाप-बेटे को है। दोनों बाप-बेटे एक ऐसी रेयर बीमारी से ग्रसित है, जो दुनियाभर में महज 600 लोगों में ही सामने आयी है। इस बीमारी के बारे में जो भी सुनता और देखता है वह हैरान रह जाता है।

पैर होते हुए भी नहीं चल सकते पैदल...


ब्रिटेन के टॉम बेकर और उनके नौ साल के बेटे टिमूथी को दुनिया की सबसे रेयर बीमारी Pachyonychia Congenita है। दोनों बाप-बेटे जूता तक नहीं पहन सकते हैं। दोनों को ही जूता पहनने से डर लगता है। यही नहीं वह अगर ज्यादा देर पैदल चल लें तो असहनीय दर्द शुरू हो जाता है।

आखिर एेसी क्या है बीमारी...


जानकारों की मानें तो टॉम बेकर और उनके नौ साल के बेटे टिमूथी जैनेटिक डिसॉर्डर के शिकार हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के जीन्स प्रभावित होते हैं। व्यक्ति के शरीर में केराटिन नामक तत्व पैदा होता है। ये तत्व नाखूनों और चमड़ी में पाया जाता है। इस बीमारी से परेशान टिम और उनके बेटे को हर हफ्ते अपने पैरों की चमड़ी कटवानी होती है। दोनों के पैर की चमड़ी सड़कर बाहर आने लगती है। एेसे में अगर चमड़ी न काटी जाए तो मुश्किल पैदा हो सकती है। इस प्रकि्रया में दोनों को इतना दर्द होता है कि वे सो भी नहीं पाते हैं।

इतनी परेशानी के बावजूद चेहरे पर हमेशा रहती है मुस्कुराहट

बता दें, दोनों इस रेयर बीमारी जूझते हुए भी खुद को मजबूत बनाए हुए हैं। भले ही दोनों को इतनी परेशानी है, लेकिन वह फिर भी अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रखते हैं। वह अपनी इस बीमारी की वजह से परिवार पर बोझ नहीं बनते हैं, बल्कि जितना हो सकता है खुद ही काम करते हैं।

Published on:
01 Jul 2018 11:02 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते