अजब गजब

अचानक शख्स के शरीर में होने लगा था ये बदलाव, डाॅक्टर्स भी रह गए दंग, फिर…

35 साल के एंजेल पेरेज दो जुलाई को केकड़े पकड़ने के लिए मैट्स लैंडिंग स्थित मौरिस नदी पर गए थे। यहां मांस खाने वाले कीटाणुओं ने पेरेज पर हमला बोल दिया।
2 min read
• •
Jul 22, 2018
omg
अचानक शख्स के शरीर में होने लगा था ये बदलाव, डाॅक्टर्स भी रह गए दंग, फिर...

नई दिल्ली: अमेरिका के न्यू जर्सी में बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स मैट्स लैंडिंग स्थित मौरिस नदी से केकड़े पकड़ने गए थे। वह केकड़े पकड़कर घर लाए। इसके अगले ही दिन से उनके शरीर में कुछ अजीब से बदलाव होने लगे, जिसे देखकर वह हैरान थे।

मांस खाने वाले कीटाणुआें ने बोला हमला, फिर...

दरअसल, 35 साल के एंजेल पेरेज दो जुलाई को केकड़े पकड़ने के लिए मैट्स लैंडिंग स्थित मौरिस नदी पर गए थे। यहां मांस खाने वाले कीटाणुओं ने पेरेज पर हमला बोल दिया। पेरेज केकड़े पकड़कर अपने घर आया तो उन्होंने अगले दिन देखा कि उनके हाथ और पैर की उंगलियां काफी सूज गई हैं। उनका रंग भी बदल गया है। पेरेज के शरीर के कई अंगों में छाले भी पड़ गए थे।

डाॅक्टर की जांच में पता चली ये बात


शरीर के साथ हो रहे इन बदलावों को देखते हुए वे अस्पताल गए। डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि वह एक भयानक इंफेक्शन के शिकार हो गए हैं। इसकी वजह विब्रियो बैक्टीरिया हो सकते हैं।

हाथ की उंगलियां आैर पैर के अंगूठे को काट दिया

ये बैक्टीरिया नदी और समुद्र जहां पर मिलते है। इसका इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल सकता था, जिसको रोकने के लिए डॉक्टरों ने पेरेज की हाथ की उंगलियों और पैर के अंगूठे को काट दिया। लेकिन, अभी भी पेरेज पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएं है, क्योंकि उन्हें एक और बीमारी है जिसकी वजह से उनको अभी भी इस बीमारी से लड़ना पड़ रहा है। बता दें, अगर डाॅक्टर्स पेरेंज के हाथ की उंगलियां आैर पैर का अंगूठा नहीं काटते तो इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल जाता। इसकी वजह से उनकी जान तक जा सकती थी। एेसे में डाॅक्टरों को मजबूरन एेसा काम करना पड़ा। पेरेंज अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं।

Published on:
22 Jul 2018 02:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते