
पेट दर्द से परेशान महिला गई डॉक्टर के पास, निकले इतने कीड़े कि सब रह गए हैरान
नई दिल्ली। झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि धनबाद में एक महिला पेट दर्द से परेशान होकर डॉक्टर के पास गई। लेकिन, डॉक्टर ने जो कहा यह सुनकर सब हैरत में पड़ गए। जी हां, महिला के पेट में 300 से भी ज्यादा कृमि कीड़े थे।
300 से ज्यादा कृमि कीड़े थे महिला के पेट में...
बताया जा रहा है कि धनबाद के लोयाबाद न्यू ड्रिप मोहल्ले की रहनेवाली 20 साल की अंशु देवी पिछले तीन दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। महिला ने बताया कि पहले भी उसे पेट में दर्द होता था पर तब वह दुकान से खरीदकर एक दो गोली खा लेती थी। जिससे दर्द ठीक हो जाता था, लेकिन इधर तीन दिनों से उसे काफी दर्द हो रहा था। जब दवा खाने से भी महिला को राहत नहीं मिली तब परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर ने महिला जैसे ही दवा दी उसने उल्टियां करनी शुरू कर दी। उल्टी में महिला के मुंह से केवल कीड़े ही निकल रहे थे। यह देख डॉक्टरों को संदेह हुआ। इसके बाद जांच कर उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। सर्जन डॉ. आरएल प्रसाद ने शुक्रवार को ऑपरेशन किया तो पेट से 300 से भी अधिक कीड़े निकले। महिला के पेट में इतने कीड़े देखकर सब हैरत में पड़ गए। डॉक्टर्स का कहना था कि इन सभी कीड़े ने महिला की आंत में घर दो स्थानों पर घर बना रखा था और इस कारण महिला की आंत ने काम करना बंद कर दिया था। महिला के पेट से इतनी संख्या में कीड़े देखकर चिकित्सक भी भौंचक रह गए। फिलहाल, महिला की हालत में सुधार है और कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही रिकवर कर लेगी। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे घर में तनाव का माहौल है।
Published on:
21 Jul 2018 05:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
