अजब गजब

घर बैठे अब खरीद सकते हैं ‘ब्राह्मण गाय’, फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को दे रही है ये सुविधा

ये कोई आम गाय नहीं बल्कि यह शुद्ध ब्राह्मण गाय है। इतना ही नहीं बल्कि इनमें रंगों की भी वैरायटी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 2:28 PM IST
collecta brahman cow multicolour
घर बैठे अब खरीद सकते हैं 'ब्राह्मण गाय', फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को दे रही है ये सुविधा

नई दिल्ली। शॉपिंग करना महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती हैं। आजकल तो लोग ऑनलाइन शापिंग पोर्टल से घर पर बैठकर ही अपनी पसंदीदा चीज खरीद सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के कई साइट्स हैं, जिनमें लगभग हर ब्रांड की सारी चीजें ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

हम यहां बात कर रहे हैं फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट के बारे में जो अब अपनी सादट पर गाय बेच रही है। अब तक जिस चीज को खरीदने में आपको 17 से 20 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ता था, वो अब महज 4,462 रुपए में मिल रही है। यानी इसमें 73 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट पहली बार अपनी साइट पर ऐसा कर रहा है। इसमें एक और खास बात ये है कि ये कोई आम गाय नहीं बल्कि यह शुद्ध ब्राह्मण गाय है। इतना ही नहीं बल्कि इनमें रंगों की भी वैरायटी है। यानी आप अपने पसंदीदा रंग के हिसाब से ब्राह्मण गाय खरीद सकते हैं।

अगर आप एक बार में 4,462 रुपये नहीं चुका सकते हैं तो कंपनी इसके लिए आपको EMI की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। जी हां, Collecta Brahman Cow (Multicolour) के नाम से साइट पर मौजूद इस गाय को आप 149 रुपए की मासिक किस्त पर भी परचेज कर सकते हैं। ऑर्डर करने पर दो दिनों के भीतर आपके घर ब्राह्मण गाय पहुंच जाएगी।

फ्लिपकार्ट का ऐसा दावा है कि केवल गाय ही नहीं आप चाहें तो सांड या गाय के बच्चे की खरीदारी भी साइट पर कर सकते हैं। गाय के इस विज्ञापन के नीचे इसका पूरा विवरण लिखा गया है। जैसे कि इसकी ऊंचाई 8.0001, चौड़ाई 5.0038 इंच और वजन 500 ग्राम। अब आप सोच रहे होंगे कि भला 500 ग्राम वजन किस गाय का होता है?

तो बता दें कि ये एक खिलौना गाय है, लेकिन इसे इस तरह से बनाया गया है,जिससे कि यह एकदम असली का लगे। शायद यही वजह है कि साइट पर बिलकुल असली गाय की फोटो लगाई गई है।
वैसे तो इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन 'ब्राह्मण' शब्द के इस्तेमाल से फ्लिपकार्ट का यह विज्ञापन अभी से विवादो में बना हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते