पेपैल कंट्री को बनाने वाले परमोटरों का इसके बारे में कहना है कि ये प्रोजेक्ट प्रशान्त महासागर के तहेटी द्वीप के पास तैयार किया जाएगा। पीटर के अलावा कुछ और बड़े व्यवसायी और हमेशा से कुछ अलग करने की चाह रखने वाले लोग इस देश को बनाने में सरकार को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस तैरने वाले देश में करीब 300 घर होंगे। इसके साथ ही इनमें कई होटल्स,रेस्टारेंट्स और कुछ कमर्शियल बिल्डिंग्स भी बनाए जाएंगे।