अजब गजब

लड़के ने दो साल तक लड़की बनकर किया ऐसा काम, ​हकीकत जान उड़ जाएंगे होश

पंजाब के मोगा में एक शख्स के साथ ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Nov 03, 2018
omg
लड़के ने दो साल तक लड़की बनकर किया ऐसा काम, ​हकीकत जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: पंजाब के मोगा में एक शख्स के साथ ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो भाई पिछले दो साल से एक लड़के से लड़की बनकर बातें कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शख्स से लाखों रुपए की ठगी की।

शादी का वादा कर ठगे लाखों रुपए

जानकारी के अनुसार मोगा के रहने वाले दो भाई लड़की बनकर एक युवक से फोन पर बात करते थे। इतना ही नहीं यह पिछले दो साल से उससे लड़की की आवाज मे ठगी कर रहे थे। पीडित ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि लड़की ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी वजह से वह उनसे लगातार दो साल तक फोन पर बात करता रहा।

निजी संबंधों को लेकर भी होती थी बात

इस दौरान उसने 12 मोबाइ फोन, एक लैपटॉप और सोने की चेन तथा चार लाख तीस हजार रुपए की कैश ले लिए। पीड़ित ने बताया कि बातचीत के दौरान लड़की निजी संबंधों को लेकर भी बात करती थी। इस दौरान उसे कभी एहसास नहीं हुआ कि वह लड़का है।

आरोपी भाई हुए गिरफ्तार

बता दें, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज मामला दर्ज कर लिया था। बताया जा रहा है कि ठगी करने वाले दोनों भाईयों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Published on:
03 Nov 2018 03:33 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते